रोमन रेंस की हालत खराब करने वाले फेमस सुपरस्टार ने WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के साथ मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) सुपरस्टार सिजेरो (Cesaro) का फोकस इस समय पूरी तरह सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर है। सैथ रॉलिंस ने सिजेरो को काफी निशाना बनाया। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे दिग्गजों पर अभी सिजेरो फोकस नहीं करना चाहते हैं। सिजेरो का कहना है कि वो वर्तमान में जो चल रहा है उस पर काम करना चाहते हैं। Sportskeeda को हाल ही में सिजेरो ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां लैसनर की वापसी और उनके साथ बिजनेस को लेकर सवाल सिजेरो से पूछा गया था। सिजेरो ने इस बात पर बड़ा बयान दिया।

ये भी पढ़ें:WWE से निकाले गए फेमस सुपरस्टार ने विंस मैकमैहन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उन्होंने मुझसे माफी मांगी

WWE सुपरस्टार सिजेरो ने दिया बड़ा बयान

पिछले कुछ महीनों से सैथ रॉलिंस और सिजेरो की राइवलरी चल रही है। WWE WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस के ऊपर सिजेरो ने बड़ी जीत हासिल की थी। यहां लगा था कि इनकी राइवलरी खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रॉलिंस ने इसके बाद लगातार सिजेरो के ऊपर अटैक किया था। सिजेरो का रोमन रेंस के साथ भी यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। रोमन रेंस की जीत के बाद सिजेरो के ऊपर रॉलिंस ने आकर खतरनाक अटैक किया था।

ये भी पढ़ें:4 पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो चोट के कारण रिटायर हुए और 3 जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद वापसी की

ब्रॉक की वापसी और उनके साथ फ्यूड को लेकर सिजेरो ने कहा,

मेरा अभी सैथ रॉलिंस के साथ बिजनेस खत्म नहीं हुआ। मेरा फोकस अभी सिर्फ रॉलिंस के ऊपर है। किसकी वापसी हो रही? कौन क्या करना चाहता है? इन बातों पर सभी लोग मजा लेते हैं। मैं सिर्फ वर्तमान में फोकस करता हूं। इस समय जो चल रहा है उस पर मेरा फोकस होता है। इसके बाद जो होगा उसके लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं। ये फैंंटेसी बुकिंग पर मैं बिल्कुल भी भरोसा नहीं करता। मैं सभी चीजों को फैंस के ऊपर छोड़ देता हूं क्योंकि मुझे लगता है इस बात का मजा तब ही आता है। मौजूदा समय में रिंग में जो चल रहा है मैं उस पर ही फोकस रखना चाहूंगा। इसके बाद जो होगा उसके लिए मैं तैयार रहूंगा।

ये भी पढ़ें:WWE में छाई खुशी की लहर, द रॉक नए अंदाज में आएंगे नजर, रोमन रेंस का SummerSlam के लिए मैच का ऐलान?

youtube-cover

WWE का अगला पीपीवी Hell in a Cell होगा और इसका आयोजन 20 जून को होगा। सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच इस पीपीवी में बड़ा मैच देखने को मिल सकता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links