फेमस WWE सुपरस्टार ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के 'भाई' पर छुरा घोंपने का लगाया बड़ा आरोप

WWE के फेमस सुपरस्टार का कड़ा बयान
WWE के फेमस सुपरस्टार का कड़ा बयान

WWE सुपरस्टार सिजेरो (Cesaro) ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर इस बार बड़े आरोप लगाए। सिजेरो के अनुसार रॉलिंस सफलता पाने के लिए सभी की पीठ पर छुरा घोंपते हैं। Sportskeeda को दिए गए इंटरव्यू में सिजेरो ने रॉलिंस की जमकर बेइज्जती की। सिजेरो ने इस दौरान अपने WWE करियर की जमकर तारीफ की। रॉलिंस और सिजेरी की कई महीनों से दुश्मनी चल रही है। रॉलिंस ने कई बार सिजेरो के ऊपर खतरनाक अटैक किया। इस इंटरव्यू में सिजेरो ने साफ कर दिया कि वो रॉलिंस से अपना बदला जरूर लेंगे।

Ad

ये भी पढ़ें:WWE से निकाले गए फेमस सुपरस्टार ने विंस मैकमैहन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उन्होंने मुझसे माफी मांगी

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर आया बड़ा बयान

WWE में रॉलिंस और सिजेरो का कई बार मुकाबला हुआ। कुछ महीने पहले WrestleMania 37 में रॉलिंस को हराकर सिजेरो ने बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसा लगा था कि दोनों की राइवलरी खत्म हो जाएगी लेकिन फिर से रॉलिंस ने सिजेरो के ऊपर अटैक कर दिया था। सिजेरो ने रॉलिंस को लेकर कड़ा बयान देते हुए कहा,

ये भी पढ़ें:4 पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो चोट के कारण रिटायर हुए और 3 जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद वापसी की

सैथ रॉलिंस और मेरा करियर इस प्वाइंट पर एक जैसा है। हम कैसे एक दूसरे से अलग है। रॉलिंस सफलता पाने के लिए सभी की पीठ पर छुरा घोंपते हैंं। द शील्ड के साथ उन्होंने क्या किया था सभी को पता है। मैं इन चीजों पर भरोसा नहीं करता और जहां पर हूं उस लिहाज से काम करता हूं। Hell in a Cell में अगर मैच होगा तो फिर रॉलिंस को हराने में काफी मजा आएगा।

youtube-cover
Ad

ये भी पढ़ें:WWE में छाई खुशी की लहर, द रॉक नए अंदाज में आएंगे नजर, रोमन रेंस का SummerSlam के लिए मैच का ऐलान?

सिजेरो को पिछले कुछ समय से WWE ने पुश देना शुरू कर दिया है। हाल ही में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के साथ सिजेरो का मुकाबला हुआ था। इस मैच के बाद रॉलिंस ने उनके ऊपर खतरनाक अटैक किया था। सैथ रॉलिंस के साथ फ्यूड होने के कारण भी सिजेरो को काफी मदद मिल रही है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications