अगले हफ्ते WWE SmackDown में सिजेरो (Cesaro) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। WrestleMania 37 के बाद दोनों सुपरस्टार वन-ऑन-वन मैच में पहली बार आमने सामने होंगे। WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस को सिजेरो के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।सैथ रॉलिंस WWE SmackDown के अगले एपिसोड में सिजेरो से पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे। हालांकि सिजेरो भी इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक चौंकाने वाली पोस्ट के माध्यम से मैच के लिए एक सीधी सी भविष्यवाणी कर दी है।यह भी पढ़ें: WWE को मिला दूसरा रोमन रेंस, 43 साल के दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासापूर्व यूनाइटेड स्टेट चैंपियन ने अपने ट्विटर हैंडल पर पर किसी फैन की आर्ट को पोस्ट किया, जो उन्हें एक लोकप्रिय एनीमे "वन पंच मैन" के हीरो के रूप में दिखाती है। स्पष्ट रूप से, सिजेरो को अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है और वह भविष्यवाणी करते हैं कि वह एक ही पंच में यह मैच जीत जाएंगे।Next Friday #SmackDown pic.twitter.com/pHRmSZsFGL— Cesaro (@WWECesaro) May 1, 2021सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच यह झगड़ा अब तक कैसे चल रहा है, इस बात का सही अंदाजा फैन आर्ट को है। सैथ रॉलिंस अनावश्यक रूप से सिजेरो के बारे में परेशान हैं और वही सिजेरो इस मैच को लेकर पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं।सिजेरो इस मैच में सैथ रॉलिंस के साथ अपने इस झगड़े को खत्म करने के लिए उतरेंगे, क्योंकि वह अब बड़ी एवं बेहतर चीजों की और आगे बढ़ना चाहेंगे।यह भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स और UFC फाइटर्स ने एक दूसरे को मैच के लिए चैलेंज कियासिजेरो इसके बाद WWE में रोमन रेंस से बदला लेने के लिए तैयार लग रहे हैंSmackDown में पिछले हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को हराकर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। रोमन रेंस पर हार के बाद डेनियल ब्रायन अब SmackDown में नहीं दिखाई देंगे। इस बात से सिजेरो भी काफी निराश हैं।सिजेरो ने रोमन रेंस पर हार के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से डेनियल ब्रायन को SmackDown में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रोमन रेंस को भी एक संदेश दिया, और कहा कि वह उनके लिए आने वाले हैं। View this post on Instagram A post shared by Claudio Castagnoli (@wwecesaro)सिजेरो के पास रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने का मौका हो सकता है। कई लोगों का मानना है कि सिजेरो WrestleMania Backlash में रोमन रेंस का सामना कर सकते हैं।यह भी पढ़ें: "मैं WWE में कभी भी वापसी नहीं करूंगा"WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं