WWE SmackDown में पूर्व चैंपियन द्वारा किए गए घातक हमले के बाद CM Punk एरीना छोड़कर किस तरह गए? देखें वीडियो

WWE SmackDown में सीएम पंक का हुआ था बुरा हाल  (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में सीएम पंक का हुआ था बुरा हाल (Photo: WWE.com)

Cm Punk Action After Attack: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड सीएम पंक (CM Punk) के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। उनके होमटाउन शिकागो में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने उनकी हालत खराब कर दी। उनकी हालत इतनी बुरी हो गई थी कि वो उठ भी नहीं पाए। स्ट्रेचर पर उन्हें ले जाया गया था। हालांकि, उन्होंने अंत में एरीना अपने दम पर छोड़ा और इसका वीडियो सामने आ गया है।

Clash at the Castle में ड्रू मैकइंटायर एक बार फिर सीएम पंक की वजह से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपिनयशिप जीतने में नाकाम रहे थे। ड्रू ने इसके बाद रेड ब्रांड के एपिसोड में कंपनी को छोड़ने का ऐलान किया था। कंपनी ने ऐलान किया था कि ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते पंक एंट्री करेंगे। फैंस ये सोच ही रहे थे कि ड्रू जरूर इस शो में बवाल मचाएंगे और कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

SmackDown के एपिसोड की शुरूआत इस हफ्ते सीएम पंक ने ही की थी। उनके सैगमेंट में पॉल हेमन भी आए। इसके बाद ब्लडलाइन ने भी दखलअंदाजी की। पंक का साथ देने के लिए कोडी रोड्स ने एंट्री की। शो के बीच में बैकस्टेज दिखाया गया कि पंक जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। ड्रू ने इसके बाद उन्हें उठाया और एंट्रेंस रैंप पर लाकर नीचे पटक दिया। ऑफिशियल्स ने आकर मामले को संभाला। पंक को इसके बाद स्ट्रेचर पर जाते हुए देखा गया था।

X पर अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि पंक ने एरीना कैसे छोड़ा था। पंक अपनी गाड़ी को खुद चलाकर एरीना से गए। इस दौरान फैंस भी उनके नाम के चैंट्स लगाते हुए दिख रहे हैं। आप उनकी इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

क्या WWE SummerSlam 2024 में होगा बहुत बड़ा मैच?

ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक की राइवलरी अब बहुत ही खतरनाक हो गई है। ऐसा लग रहा है कि SummerSlam 2024 में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। ड्रू बहुत गुस्से में इस बार नज़र आ रहे हैं। पंक की वजह से उन्हें अभी तक कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बार उन्होंने सीएम का बहुत ही बुरा हाल किया है। अब देखना है कि इनकी राइवलरी में आगे क्या कुछ नया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications