CM Punk Wore Seth Rollins Coat: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में काफी बवाल मचा। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने सीएम पंक (CM Punk) की हालत खराब की। WrestleMania 41 में रोमन रेंस, रॉलिंस और पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है और इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। खैर Raw ऑफ-एयर होने के बाद का अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रॉलिंस का कोट पहनकर पंंक उनका मजाक बना रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Raw के मेन इवेंट में पॉल हेमन का सैगमेंट हुआ था। उन्होंने अपनी बात रखी और इसके बाद सैथ रॉलिंस रिंग में आए। उन्होंने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की बेइज्जती की। रॉलिंस ने हेमन के ऊपर हमला करने की कोशिश भी की लेकिन सीएम पंक आ गए। दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ। अंत में रॉलिंस हावी रहे। उन्होंने पंक को स्टॉम्प लगाया। सैथ ने इसके बाद हेमन से कहा कि अब उन्हें भी फेवर चाहिए।
Raw ऑफ-एयर होने के बाद सीएम पंक ने ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को GTS लगाया। शो में मशहूर कॉमेडियन बर्ट क्रेशर भी मौजूद थे। पंंक ने उन्हें रिंग में बुलाया और दोनों ने मिलकर थ्योरी और वॉलर की हालत खराब की। इसके बाद पंक ने हजारों लोगों के सामने रॉलिंस का कोट पहना और नकल उतार कर मजाक बनाया। ये देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। आप इस खास वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
WWE WrestleMania 41 में किसकी होगी जीत?
WrestleMania 41 में खतरनाक ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। सीएम पंक ने अपने फेवर का खुलासा कर दिया है कि उनकी साइड पर पॉल हेमन खड़े होंगे। रोमन रेंस ने पॉल को ऐसा करने के लिए कहा तो उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। ऐसा लगता है कि पॉल अब पंक के साथ जाना चाहते हैं। सैथ रॉलिंस ने भी फेवर की मांग कर दी है। पॉल हेमन बुरी तरह फंस चुके हैं। WrestleMania में किसी की भी जीत हो सकती है। अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में रोमन आने वाले हैं। चीजें वहां पर पूरी तरह से बिगड़ सकती हैं। वो हेमन के ऊपर हमला भी कर सकते हैं।