WWE में कई सारे भारतीय सुपरस्टार्स रिंग में अपना जलवा दिखा चुके हैं। कुछ साल पहले WWE में भारत के नाम और ज्यादा ऊंचा द ग्रेट खली ने किया था। खली अब WWE में आते नहीं है लेकिन कुछ खास मौकों पर वो दिखाई देते हैं। इनके बाद जिंदर महल ने WWE में प्रदर्शन कर खिताब को जीता जबकि अब सिंह ब्रदर्स यानी सुनील और समीर सिंह फैंस के दिलों पर राज करने की कोशिश में जुटे हैं। अब सिंह ब्रदर्स ने भारत की चर्चित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल पूरे होने पर खास संदेश दिया है।ये भी पढ़ें: 5 फुट 11 इंच के UFC दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को दी चेतावनी, पॉल हेमन की भी बेइज्जती कीWWE सुपरस्टार्स ने क्या कहा?25 years of #DDLJCongratulations, @iamsrk @itsKajolD on the longest running film in the history of Indian cinema 👏🏽👏🏽#DDLJ25 #DilwaleDulhaniaLeJayenge pic.twitter.com/8QEf9anewy— Singh Brothers (@SinghBrosWWE) October 20, 2020बता दें कि आज से ठीक 25 साल पहले 20 अक्टूबर 1995 को शाहरुख खान और काजोल फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज के बाद इसको इतना पसंद किया गया कि ये कई सालों तक सिनेमा हॉल में लगी रही। बॉलीवुड और शाहरुख के फैंस ने इसे बार बार देखा। लगभग 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 89 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि देश के बाद 13.50 करोड़ का अपने खाते में जोड़े थे। इस फिल्म को 1996 में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 10 अवॉर्ड्स मिले थे।ये भी पढ़ें: "गोल्डबर्ग बहुत ही लापरवाह रेसलर है क्योंकि उनसे लड़ने के बाद दूसरे सुपरस्टार्स की आंखों में आंसू रहते हैं"सिंह ब्रदर्स को पहले बॉलीवुड बॉयस के नाम से जाता था लेकिन जिंदर महल के साथ मेन रोस्टर में आने के बाद उनका नाम बदला गया। दोनों भाइयों ने WWE में 24/7 चैंपियनशिप को जीता है। इसी के साथ टैग टीम डिवीजन में भी दोनों भाई खुद को साबित करने में काफी कोशिश कर रहे हैं।ये भी पढ़ें: Raw में रेट्रीब्यूशन के ऊपर हुए खतरनाक अटैक के बाद द फीन्ड को दी गई खतरनाक चेतावनी, जल्द मचेगा बवाल? WWE में दोनों भाई कई सुपरस्टार्स को पंजाबी गानों पर नचा चुके हैं, जबकि कुछ को भारत की संस्कृति के बारे में बताया था। समीर सिंह बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ब्रदर्स में इनका छोटा रोल था।ये भी पढ़ें: "जॉन सीना WWE इतिहास के अब तक के सबसे महान सुपरस्टार हैं और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता"