साल 2019 में डीन एंब्रोज(Dean Ambrose) ने WWE छोड़ दी थी और इसके बाद उनका करियर शानदार अभी तक चल रहा है। WWE में डीन एंब्रोज का बहुत बड़ा नाम था और इस समय वो AEW में जॉन मोक्सली के नाम से परफॉर्म कर रहे हैं। AEW का हिस्सा इस समय डीन एंब्रोज है लेकिन वो अन्य प्रमोशंस में भी काम करते रहते हैं। GCW में भी वो काम इस समय कर रहे हैं और इसमें उनका बड़ा मुकाबला होने वाला है। ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदला"I’M GONNA RIP HIS HEAD OFF AND PUT IT ON MY WALL"Jon Moxley joins Josh Barnett’s Bloodsport 5 - 20th February 2021https://t.co/0cm68MTNmj#bloodsport pic.twitter.com/1akQLUM3WW— Josh Barnett's Bloodsport (@JBBloodsport) February 14, 2021पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बीच होगा शानदार मैचGCW एक रेसलिंग प्रमोशंस है और अगले हफ्ते इसके इवेंट में पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज का मुकाबला डेवे बॉय स्मिथ जूनियर के साथ होगा। 20 फरवरी को Bloodsport 5 इवेंट में एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वैसे पहली बार नहीं हो रहा है कि डीन एंब्रोज इसका हिस्सा है। इससे पहले भी Bloodsport 2 का हिस्सा वो रह चुके हैं हालांकि वहां इंजरी के कारण सब गड़बड़ हो गया था।ये भी पढ़ें:5 WWE सुपरस्टार्स जिनके आगे Elimination Chamber मैच में कोई दूसरा रेसलर टिक नहीं पाया थाजॉन मोक्सली का अब मुकाबला डेवे बॉय स्मिथ जूनियर से होने वाला है। वैसे स्मिथ पहले WWE टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। इससे पहले वो चार बार इस इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला जॉन मोक्सली से होने वाला है। जॉन मोक्सली और स्मिथ दोनों पहले WWE में काम कर चुके हैं। स्मिथ के साथ अच्छी बात ये है कि वो पहले चार इवेंट में लगातार मैच जीत चुके हैं। पांचवीं बार वो यहां हिस्सा लेेंगे लेकिन इस बार काफी चुुनौती उन्हें मिलने वाली है। ये भी पढ़ें:- WWE Rumor Roundup: सुपरस्टार्स के नाराज होने का कारण, वर्तमान चैंपियन ने विंस मैकमैहन का आर्डर मानने से किया था इनकारवैसे इस मैच को काफी प्रमोट किया जा रहा है क्योंकि ये दोनों सुपरस्टार्स इस बार इवेंट को हैडलाइन करेंगे। ये मैच फैंस को जरूर पसंद आएगा क्योंकि पहले दोनों साथ में काम कर चुके हैं। फैंस को इस इवेंट का अब बेसब्री से इंतजार है क्योंकि जॉन मोक्सली का जलवा एक बार फिर इस नए इवेंट में देखने को मिलने वाला है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।