WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने भारतीय फैंस को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

Ankit
WWE
WWE

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) की भारत में काफी लोकप्रियता है। हाल ही में स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने काफी सारी बातें बोली। WWE के चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने भारत के फैंस को दिल छू लेना वाला संदेश दिया।

Ad

ये भी पढ़ें :WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

मैं सबसे पहले सभी को धन्यवाद देता हूं जिसके कारण मैं यहां तक पहुंचा। बहुत सारे भारतीय फैंस ने जो मुझे प्यार करते हैं। बस दुख इस बात का है कि मैं कभी भारत नहीं गया। मैं वहां जाना चाहता था लेकिन अभी सभी चीज़ें ठीक हो जाए उसके बाद मैं सभी से मिलना चाहता हूं। मैं काफी सारे मैसेज सोशल मीडिया पर देखता हूं। मैरे फैंस की लिस्ट इंडिया में काफी लंबी है। भारत में सबसे ज्यादा यूट्यूब पर वीडियो देखी जाती है। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि भारत के फैंस जबरदस्त है। मैं सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहत

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर इंडिया के होने वाले शो Superstar Spectacle देंगे दस्तक

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर 26 जनवरी को भारत के लिए आयोजित होने वाले थो SuperStar Spectacle में हिस्सा लेने वाले हैं। इस शो में ड्रू मैकइंटायर शायद भारत के सभी सुपरस्टार्स के साथ टीम बना कर काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिए

मुझे गर्व है कि हम इन सभी लोगों के लिए शो करने वाले हैं। इस शो से भारत के टैलेंट को फायदा होने वाला है। इसमें सभी सुपरस्टार्स के साथ वो काम करने वाल हैं। मैं शायद इसमें बाकी भारतीय सुपरस्टार्स के साथ टीम बनाकर काम करूं। तो आप सभी लोग इस शो पर निगाहें बना कर रहे क्योंकि ये धमाकेदार होने वाला है।

फैंस शायद ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल की दोस्ती इस शो के दौरान देख सकते हैं। WWE Superstar Spectacle 26 जनवरी को सोनी टेन 1, सोनी टेन 3 और सोनी मेक्स पर देख सकते हैं। इसकी कमेंट्री हिंदी और इंग्लिश में होने वाली है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications