मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) ने हाल ही में विंस मैकमैहन(Vince McMahon) के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। ड्रू मैकइंटायर ने कहा WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन उनके लिए पिता के समान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमेशा उन्हें विंस मैकमैहन पर गर्व महसूस होता है।ये भी पढ़ें:- WWE Rumor Roundup: सुपरस्टार्स के नाराज होने का कारण, वर्तमान चैंपियन ने विंस मैकमैहन का आर्डर मानने से किया था इनकारWWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने दिया बड़ा बयानड्रू मैकइंटायर इस समय मौजूदा WWE चैंपियन हैं। पिछले साल ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने ये चैंपियनशिप पहली बात जीती थी। इस समय WWE में ड्रू मैकइंटायर का जलवा चल रहा है। विंस मैकमैहन के बारे में पहले भी बहुत सी चीजें मैकइंटायर बता चुके हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसी बात विंस मैकमैहन को लेकर कि जिसे सुनकर फैंस भी खुश हो गए होंगे।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE में हुए सभी मैचों और उनके नतीजों पर एक नजरSeventySix Capital’s Leadership series से बात करते हुए ड्रू मैकइंटायर काफी भावुक विंस मैकमैहन को लेकर नजर आए। विंस मैकमैहन के साथ अपने रिलेशन के बारे में उन्होंने बताया। ड्रू मैकइंटायर ने कहा,मेरे लिए महानता की बात है। विंस मैकमैहन हमेेेशा से मेरे लिए पिता के समान रहे हैं। शुरूआती रन में जब प्लान के मुताबिक काम नहीं कर पा रहा था तो उन्होंने मेरी काफी मदद की। कंपनी की तरफ से भी मुझे काफी मदद मिली। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद आज में आज इस मुकाम पर नहीं होता। इस रास्ते में बहुत खराब चीजें मैंने देखी। लेकिन हमेशा मैं अपने फैंस, फैमिली के लिए करना चाहता था और ये मेरे दिमाग में रहता था। मैं विंस मैकमैहन के ऊपर हमेशा गर्व करता हूं क्योंकि उन्होंने मेेरे ऊपर भरोसा जताया। विंस मैकमैहन ने जो मुझसे कहा वो मैंने हमेशा किया। इस चीज को आगे भी मैं हमेेशा कायम रखूंगाये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदलाWWE Career accomplishments:WWE Champion x 2NXT Champion Intercontinental Champion Tag Team Champion X2FCW ChampionFCW Tag Champion X2Royal Rumble winner....Annnnnd I made @VinceMcMahon flinch#BrokenSkullSessions pic.twitter.com/QpUzF2poXN— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) December 22, 2020ड्रू मैकइंटायर के पास इस समय WWE चैंपियनशिप हैं और कुछ दिन बाद Elimination Chamber पीपीवी होने वाला है। यहां पांच अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ ड्रू मैकइंटायर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं। मैकइंटायर के लिए पिछला एक साल काफी शानदार रहा है। विंस मैकमैहन ने उनके ऊपर काफी भरोसा जताया है और वो इस भरोसे पर कायम भी उतरे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।