ड्रू मैकइंटायर(Drew Mcintyre) चाहे अभी COVID-19 पॉज़िटिव पाए जाने के कारण WWE से ब्रेक पर चल रहे हैं। लेकिन कुछ ही दिन बाद उन्हें Royal Rumble 2021 में गोल्डबर्ग(Goldberg) के खिलाफ WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करना है।मैकइंटायर की स्थिति के बाद भी WWE ने अगले पीपीवी के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को सभी सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर प्रोमोट करना बंद नहीं किया है।ये भी पढ़ें: WWE में IPL की तर्ज पर नीलामी होने पर सबसे महंगे बिकेंगे ये 14 सुपरस्टार्सWWE के इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में गोल्डबर्ग की चैंपियनशिप के साथ तस्वीर शेयर की गई। जिससे पता लगाया जा सके कि मैकइंटायर vs गोल्डबर्ग मैच को फैंस से किस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है।तस्वीर के साथ कैप्शन में ये भी लिखा गया कि, "क्या Royal Rumble 2021 में गोल्डबर्ग चैंपियन होंगे।"ये भी पढ़ें: 5 बड़े रिकॉर्ड जो Royal Rumble 2021 में टूट सकते हैंदिग्गज सुपरस्टार का चैंपियन बनना एक चौंकाने वाला फैसला होगा, क्योंकि अधिकतर फैंस फिलहाल गोल्डबर्ग को चैंपियन बनाने के पक्ष में नहीं हैं। पोस्ट पर लगभग सभी कमेंट्स गोल्डबर्ग को चैंपियन बनाने के विरोध में ही हो रहे हैं।ड्रू मैकइंटायर ने भी इसका जवाब देते हुए रिप्लाई किया कि वो यहां केवल कमेन्ट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं को देखने आए हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)Royal Rumble के लिए WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइनRoyal Rumble के लिए WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन की शुरुआत RAW के 'Legends Night' स्पेशल एपिसोड से हुई। जिसमें WWE हॉल ऑफ फेमर गोल्डबर्ग ने वापसी कर मैकइंटायर को साल 2021 के पहले पीपीवी के लिए चुनौती दी थी।COVID पॉज़िटिव पाए जाने के बाद भी खुद को क्वारंटीन में रखते हुए द स्कॉटिश साइकोपैथ ने गोल्डबर्ग की चुनौती को स्वीकार करते हुए इस मैच की ऑफ़िशियल पुष्टि की।Following a positive test for COVID-19, @DMcIntyreWWE had a message for the WWE Universe on #WWERaw. pic.twitter.com/oJuPLBfuUH— WWE (@WWE) January 12, 2021संभावनाएं हैं कि Royal Rumble 2021 के WWE चैंपियनशिप मैच की समयसीमा छोटी ही रहने वाली है, जिसमें मैकइंटायर को जीत मिलने मिलेगी।लेकिन पिछले साल इसी तरह की परिस्थितियों में द फीन्ड को गोल्डबर्ग के खिलाफ हार के लिए बुक कर दिया गया था। इसलिए क्या इस बार भी गोल्डबर्ग, ड्रू मैकइंटायर को हराकर नए WWE चैंपियन बनने वाले हैं।ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो इस दुनिया को बहुत जल्दी अलविदा कह गएWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।