WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने बताया कि क्या वो कभी अपने बियर्ड लुक में बदलाव करेंगे

Enter caption

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का जलवा इस समय चल रहा है। रेसलमेनिया के बाद से लगातार वो WWE चैंपियन बने हुए है। हाल ही में स्पोर्ट्स गॉय रेसलिंग पॉडकास्ट में वो गेस्ट बनकर आए इस इंटरव्यू में WWE चैंपियन ने कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की।

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने कही बड़ी बात

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने यहां पर अपनी मां के बारे में बात की। और अपने कुछ जीवन के बड़े राज भी बताए। इंटरव्यू में ड्रू मैकइंटायर से उनकी क्लीन शेव लुक को लेकर भी बात की। ड्रू मैकइंटायर ने कहा,

ये नहीं हो सकता है। मैं दाढ़ी के साथ अभी भी 15 साल का लगता हूं। जब मैं छोटा था तो तो देखता था कई मॉडल्स दाढ़ी में भी बहुत यंग लगते थे। तो कुछ ऐसा ही मेरा भी है। मैं पूरी तरह इस लुक को नहीं बदलूंगा। और ये ही लुक मेरा रहेगा।

शुरूआत में जब ड्रू मैकंटायर आए थे तो वो क्लीन शेव में रहते थे। लेकिन अब वो बड़ी दाढ़ी के साथ शानदार लुक में है। और उन्होंने साफ कर दिया है कि वो इसे नहीं हटाएंगे। खैर ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आता है। उनके बाल भी काफी लंबे है। ड्रू मैकइंटायर अभी बेबीफेस के कैरेक्टर में शानदार लग रहे हैं। रेसलमेनिया के बाद से उन्होंने काफी अच्छा काम किया है।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने अन्य रेसलर्स का करियर बर्बाद कर दिया और 2 जिनका बचाया

ये साल ड्रू मैकइंटायर के लिए काफी खास रहा है। साल की शुरूआत में उऩ्होंने रॉयल रंबल मैच जीता। और इसके बाद रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया। रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप अपने करियर में पहली बार हासिल की। पिछले दो साल से ड्रू मैकइंटायर ने काफी अच्छा काम WWE में किया था। इसका ईऩाम इस साल उन्हें मिला। इस समय उनकी फ्यूड रैंडी ऑर्टन के साथ चल रही है। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ उन्होंने दो बार अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है। अब हैल इऩ ए सैल में भी उनका मुकाबला होने वाला है। इस मैच में फिर से बवाल होगा। ड्रू मैकइंटायर इस बार भी रैंडी ऑर्टन को हराने के मूड में है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि इस बार रैंडी ऑर्टन नए WWE चैंपियन बनेंगे।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?