Royal Rumble 2021 के लिए गोल्डबर्ग के मैच का ऑफिशियल ऐलान हुआ, प्रतिद्वंदी ने की बेइज्जती

गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग

पिछले हफ्ते WWE रॉ(RAW) में गोल्डबर्ग(Goldberg) ने वापसी कर ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) को रॉयल रंबल(Royal Rumble) के लिए चैलेंज किया था। इस हफ्ते रेड ब्रांड में ड्रू मैकइंटायर ने गोल्डबर्ग के इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया। अब रॉयल रंबल(Royal Rumble) में ड्रू मैकइंटायर और गोल्डबर्ग के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए धमाकेदार मैच होगा।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैं

ड्रू मैकइंटायर ने गोल्डबर्ग की चुनौती स्वीकार की

31 जनवरी को Royal Rumble पीपीवी का आयोजन होगा। एक बड़ी खबर ये भी सामने आई है कि ड्रू मैकइंटायर को कोरोना हो गया है। वो इस समय क्वारंटीन है। लेकिन इस हफ्ते उन्होंने प्री रिकॉर्ड सैगमेंट किया, जिसमें गोल्डबर्ग की चुनौती स्वीकार की।

ड्रू मैकइंटायर ने शानदार प्रोमो इस बार दिया। गोल्डबर्ग को उन्होंने धमकी दी और जमकर बेइज्जती की। गोल्डबर्ग का ट्रेडमार्क भी मैकइंटायर ने प्रयोग किया। अब ये तय हो गया कि इन दोनों के बीच मैच होगा। ये मैच काफी शानदार होने वाला है। क्योंकि मैकइंटायर के लिए ये बड़ी चुनौती होगी।

इस बार बड़ी चुनौती गोल्डबर्ग के लिए भी होगी। कुछ समय पहले रोमन रेंस को गोल्डबर्ग ने चुनौती दी थी। सभी को लगा था कि गोल्डबर्ग ब्लू ब्रांड में वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले दो साल से फैंस भी गोल्डबर्ग के साथ नहीं है। उनके जो भी मैच हुए है उसमें काफी गलतियां हुई है। इसलिए फैंस गोल्डबर्ग की वापसी नहीं चाहते थे। गोल्डबर्ग ने जब वापसी की थी तो फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी कुछ उनके बारे में कहा था।

ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे

अब गोल्डबर्ग को भी ये ध्यान में रखना होगा कि मैच में कोई गलती नहीं हो। गोल्डबर्ग की अब ज्यादा उम्र हो गई है इसलिए फैंस भी चाहते हैं कि वो रिटायरमेंट ले लें। लेकिन इस बार रेड ब्रांड की व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए कंपनी ने उनकी वापसी कराई है। वहीं मैकइंटायर के लिए पिछला साल बहुत शानदार रहा है। ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ये चैंपियनशिप रन उनका शानदार अभी तक रहा है। अब अगली चुनौती उनके लिए गोल्डबर्ग हैं। अगर वो गोल्डबर्ग को हरा देते हैं तो फिर उनका कद और भी ऊंचा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links