रैसलिंग ऑब्ज़र्वर के डेव मेलट्ज़र ने बताया कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट मई या जून 2020 में खत्म हो रहा है। इसका अर्थ है कि अगर वह दोबार कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करते हैं तो वह कंपनी के साथ एक साल तक रहने वाले हैं। ब्रॉक लैसनर के पास अभी मनी इन द बैंक ब्रीफकेस है। WWE ने साफ कर दिया है कि लैसनर जरूर एक बार और वर्ल्ड चैंपियनशिप के आस पास आने वाले हैं। द बीस्ट ने नवंबर 2018 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था जो अप्रैल 2019 में खत्म हो गया था।इसके बाद लग रहा था कि ब्रॉक लैसनर अब UFC में जाने वाले हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और उन्होंने फिर से नई डील साइन कर ली थी। ब्रॉक लैसनर ने कुछ समय पहले मनी इन द बैंक लैडर मैच में एंट्री करके फैंस को चौंका दिया था, उन्होंने कई मौकों पर सैथ रॉलिंस पर कैश-इन करने के बारे में टीज़ भी किया है। ये भी पढ़ें:- WWE में बड़ा रोल पाने वाले एरिक बिशफ के बारे में 5 बड़ी बातें जो फैंस शायद नहीं जानतेWrestling.inc ने बताया कि WON ने ब्रॉक लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट के बारे में रिपोर्ट किया है। उनके अनुसार, 2020 के मध्य में लैसनर का WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। ब्रॉक लैसनर के पुश को देखकर फैंस काफी ज्यादा नाराज है। Brock Lesnar contract to expire in 2020 #WWE pic.twitter.com/2uytWjEqxG— SmackTalk (@_smacktalk) June 28, 2019इसके बाद भी विंस द बेस्ट को कभी भी WWE से जाने नहीं देंगे। ब्रॉक लैसनर की अगली उपस्थिति के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है लेकिन शायद वह समरस्लैम तक कंपनी से दूरी बनाए रख सकते हैं। देखना होगा कि द बीस्ट WWE के साथ लंबे समय तक बने रहते हैं या नहीं।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं