"CM Punk डरपोक हैं"- पूर्व WWE चैंपियन ने खुद पर हुए हमले के बाद बनाया दुश्मन का मजाक

Ujjaval
WWE स्टार ने दिग्गज का उड़ाया मजाक (Photo: WWE.com)
WWE स्टार ने दिग्गज का उड़ाया मजाक (Photo: WWE.com)

Drew Mcintyre Makes Fun of CM Punk: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) लगातार सोशल मीडिया पर सीएम पंक (CM Punk) का मजाक बनाते रहते हैं। वो यह चीज़ लाइव इवेंट्स में भी करते हुए नज़र आते हैं। अब मैकइंटायर ने पंक की बेइज्जती करते हुए उन्हें डरपोक बताया है। उन्होंने इस चीज़ का प्रूफ भी किया।

Ad

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने थोड़े समय पहले सोशल मीडिया पर सीएम पंक का मजाक बनाया। उन्होंने इसी बीच पंक को डरपोक बताया। आपको बता दें कि उन्होंने इस चीज़ को Raw के एपिसोड में साबित किया था। मैकइंटायर ने बताया था कि पंक डरपोक हैं और इसी वजह से वो पीछे से हमला करते हैं। कुछ देर बाद बेस्ट इन द वर्ल्ड ने आकर पीछे से मैकइंटायर पर अटैक कर दिया था। स्कॉटिश स्टार ने वो वीडियो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा,

"मेरा पॉइंट साबित हो गया। सीएम पंक डरपोक हैं।"

आप नीचे इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट (Photo: Drew Mcntyre X Post Screenshot)
ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट (Photo: Drew Mcntyre X Post Screenshot)

WWE Bash in Berlin में होगा सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच काफी महीनों से दुश्मनी देखने को मिल रही है। उनके बीच WWE SummerSlam 2024 में हुआ मैच काफी धमाकेदार रहा था और इसमें ड्रू मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस के दखल का फायदा उठाकर जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद से दुश्मनी जारी रही और लगातार Raw में इसे आगे बढ़ाया गया।

Ad

youtube-cover
Ad

सीएम पंक ने एक Raw के एपिसोड में मैकइंटायर की उनके ही बेल्ट द्वारा हालत खराब की। इसी के बाद पंक ने स्ट्रैप मैच का प्रस्ताव रखा और स्कॉटिश स्टार ने चैलेंज स्वीकारा। दोनों के बीच इसी के साथ Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए स्ट्रैप मैच तय हो गया। फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

सीएम पंक को पिछले मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और वो WWE Bash in Berlin में जीत दर्ज करते हुए बदला लेना चाहेंगे। अगर पंक यहां हार गए, तो एक तरह से दुश्मनी का अंत हो जाएगा क्योंकि बेस्ट इन द वर्ल्ड लगातार दो मौकों पर हार चुके होंगे। अब देखना होगा कि स्ट्रैप मैच का नतीजा किस तरह से निकलता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications