4 मौके जब रोमन रेंस ने सऊदी अरब में WWE शो को मेन इवेंट किया

Ujjaval
रोमन रेंस ने सऊदी अरब के WWE शोज़ को मेन इवेंट किया हुआ है (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने सऊदी अरब के WWE शोज़ को मेन इवेंट किया हुआ है (Photo: WWE.com)

Times Roman Reigns Main Evented Saudi Arabia Show: सऊदी अरब में 2018 से WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिले हैं। इसी बीच कई सारे दिग्गजों ने शो में काम किया और जबरदस्त मैच दिए। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी यहां परफॉर्म कर चुके हैं और उन्हें कुछ मौकों पर मेन इवेंट करने का मौका भी मिला है। सऊदी अरब में अब तक हुए 12 PLE में से 4 में रोमन ने शो खत्म किया। इस आर्टिकल में हम 4 मौके के बारे में बात करेंगे, जब रोमन रेंस ने सऊदी अरब में WWE के PLE को मेन इवेंट किया।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ पहली बार किया सऊदी अरब के शो को मेन इवेंट

youtube-cover

रोमन रेंस ने सऊदी अरब के इवेंट में कई मैच लड़े थे लेकिन उन्हें 2021 में पहली बार मेन इवेंट करने का मौका मिला। उनका सामना ब्रॉक लैसनर से यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला था। यह पहला मौका था, जब बतौर हील रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर के खिलाफ काम कर रहे हैं।

लैसनर इसी बीच अपने बेबीफेस गिमिक और नए लुक के कारण चर्चा का विषय बने थे। ब्रॉक लैसनर ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और रोमन रेंस को हराने का प्रयास किया। हालांकि, अंत में काफी बवाल हुआ और द उसोज़ ने दखल देकर ब्रॉक लैसनर पर डबल सुपरकिक लगाई। रोमन ने इसके बाद चैंपियनशिप से ब्रॉक पर हमला किया और पिन करके जीत प्राप्त की। इसी के साथ रेंस चैंपियन बने रहे।

2- रोमन रेंस ने लोगन पॉल के खिलाफ WWE Crown Jewel में दिया था बैंगर मैच

youtube-cover

रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच मैच आज भी फैंस को याद आता है। लोगन सोशल मीडिया स्टार के तौर पर WWE में आए थे और किसी ने नहीं सोचा था कि वो सीधा कंपनी के सबसे बड़े स्टार के खिलाफ एक्शन में नज़र आ जाएंगे। यह मैच Crown Jewel 2022 में देखने को मिला।

लोगन पॉल ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए हुए इस मैच में कड़ी टक्कर दी। ब्लडलाइन का दखल हुआ और जेक पॉल भी रिंगसाइड पर आए थे। अंत में रोमन रेंस ने लोगन को सुपरमैन पंच और स्पीयर देकर पिन करते हुए टाइटल रिटेन रखा

3- रोमन रेंस का सऊदी अरब में तीसरा मेन इवेंट Night of Champions 2023 में आया

youtube-cover

रोमन रेंस के ब्लडलाइन में WrestleMania 39 के बाद काफी दरार आ गई थी। उसोज़ की बादशाहत का अंत हो गया था और रोमन रेंस उनसे खुश नहीं थे। इसी बीच उन्होंने सोलो सिकोआ के साथ टीम बनाकर सऊदी अरब में हुए Night of Champions 2023 इवेंट में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन का सामना किया।

यह मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला था। मुकाबला काफी जबरदस्त रहा और कई लोगों को लगने लगा था कि रेंस-सोलो चैंपियन बन जाएंगे। जिमी उसो के धोखे ने अंत में ब्लडलाइन के लिए चीजें खराब कर दी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

4- WWE दिग्गज रोमन रेंस का सऊदी अरब में आखिरी मेन इवेंट मैच एलए नाइट के खिलाफ आया

youtube-cover

रोमन रेंस का सऊदी अरब हुए PLE में आखिरी मेन इवेंट मैच एलए नाइट के खिलाफ पिछले साल आया था। Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस को एलए नाइट ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। नाइट को मैच में फैन फेवरेट की तरह तगड़ा रिएक्शन मिला।

रोमन रेंस ने बवाल मचाया और नाइट ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। इसी कारण 20 मिनट तक चला यह मैच धमाकेदार बन पाया। जिमी के दखल के बाद नाइट के लिए चीजें खराब हो गई। रिंगसाइड पर उनकी हालत खराब हुई और फिर रोमन ने उन्हें स्पीयर देकर पिन करते हुए जीत हासिल की। रेंस इसी के साथ चैंपियन बने रहे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications