द ग्रेट खली की WWE में अंडरटेकर पर एकमात्र जीत, जानिए कब और कैसे हुई थी 'द डेड मैन' की हार

अंडरटेकर vs द ग्रेट खली
अंडरटेकर vs द ग्रेट खली

WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है और इस दौरान कई प्रो रेसलर्स ने विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रोमोशन को सफलता दिलाने में मदद की थी, उन्हीं में से एक नाम द अंडरटेकर (The Undertaker) का भी रहा।

Ad

अंडरटेकर अपने WWE करियर में कई महान सुपरस्टार्स का सामना कर चुके हैं, इन्हीं में से एक द ग्रेट खली (The Great Khali) भी रहे, जो WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने। खली ने साल 2006 में 7 अप्रैल के स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में मार्क हेनरी (Mark Henry) और अंडरटेकर के मैच में दखल देकर अपना WWE डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

उस समय डाइवारी उनके मैनेजर हुआ करते थे, वहीं 7 फुट 1 इंच लंबे रेसलर को देख द डेड मैन भी चौंक उठे थे। खली ने 21 अप्रैल 2006 के SmackDown एपिसोड में शो फुनाकी के खिलाफ अपना इन रिंग डेब्यू किया। ये बेहद चौंकाने वाली बात रही कि भारतीय सुपरस्टार को WWE में अपना केवल तीसरा ही मैच अंडरटेकर के खिलाफ मिल रहा था।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

WWE Judgement Day 2006 में द ग्रेट खली ने अंडरटेकर को बुरी तरह पीटा

WWE Judgement Day 2006 में अंडरटेकर और द ग्रेट खली पहली बार रिंग में एक-दूसरे के खिलाफ उतरे। एक तरह खली 7 फुट से भी लंबे थे, वहीं द डेड मैन की लंबाई भी 7 फुट को छू रही थी। खली अटैक करने के किसी मौके को खाली नहीं जाने दे रहे थे, वहीं रिंगसाइड पर मौजूद डाइवारी भी मौकापरस्त रहे, क्योंकि रेफरी का ध्यान भटकाने के साथ उन्होंने अंडरटेकर पर अटैक भी किया था।

अंडरटेकर के लिए खली को नीचे गिराना मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने लगातार 3 क्लोथ्सलाइन मूव्स लगाए जिससे भारतीय सुपरस्टार के हाथ रस्सियों से बंधे नजर आए। एक बार फिर खली अपने मैनेजर की मदद से बच निकले, लेकिन यहां से उन्होंने मैच की पकड़ अपने हाथों में बनाए रखी।

दुर्भाग्यवश ये द ग्रेट खली की WWE में अंडरटेकर पर एकमात्र जीत रही। दोनों इसके अलावा कई बार सिंगल्स और मल्टी-मैन मैचों में आमने-सामने आए, लेकिन मैचों की संख्या बढ़ने के साथ खली की अंडरटेकर के खिलाफ हार का सिलसिला यूं ही चलता रहा।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो अंडरटेकर को WWE में कभी नहीं हरा पाए

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications