25 साल के फेमस सुपरस्टार ने WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के अंदाज में वर्कआउट करते हुए वीडियो पोस्ट की

ब्रॉक लैसनर का रहा शानदार करियर
ब्रॉक लैसनर का रहा शानदार करियर

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) पुराने समय में खास वर्कआउट करते थे। हाल ही में इम्पैक्ट रेसलिंग स्टार जॉर्डन ग्रेस (Jordynne Grace) ने लैसनर के पुराने अंदाज में वर्कआउट किया। सबसे बड़ी बात कि इस क्लिप को उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया। ग्रेस ने कैप्शन में ब्रॉक लैसनर का नाम भी दिया और इस वजह से ये चर्चा का विषय बन गया। ये क्लिप इतनी खास है कि लैसनर की पुरानी यादें फैंस के जेहन में आ गई।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: ब्रॉक लैसनर ने जानबूझकर टॉप सुपरस्टार को चोटिल करने की थी कोशिश, SmackDown में हुई बड़ी गलती पर क्या थी विंस मैकमैहन की प्रतिक्रिया?

Ad
Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर बने चर्चा का विषय

प्रो रेसलिंग इतिहास में ब्रॉक लैसनर काफी खतरनाक रेसलर माने जाते हैं। WWE में कई बड़े दिग्गजों को लैसनर धराशाई कर चुके हैं। साल 2002 के समय में लैसनर कुछ खास तरह का वर्कआउट बैकस्टेज करते थे। सबसे बड़ी बात रिंग में जाते समय में वो ये काम करते थे। ग्रेस ने इस चीज को नोटिस किया और खास अंदाज में अपनी क्लिप बनाई।

ये भी पढ़ें:रोमन रेंस WWE को जल्द कहेंगे 'अलविदा', भारतीय सुपरस्टार ने पूर्व चैंपियन को दी धमकी, दिग्गज की हुई हालत खराब

Ad

WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से अभी तक लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए। ब्रॉक लैसनर का WWE में पहला रन साल 2002 से 2004 तक चला और यहां उन्होंने WWE टाइटल अपने नाम किया था। द रॉक, कर्ट एंगल और बिग शो जैसे दिग्गजों को उन्होंने हराया।

ये भी पढ़ें:-5 लंबे वर्ल्ड टाइटल रन जो WWE सुपरस्टार Roman Reigns के वर्तमान यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन जितने बेहतरीन नहीं थे

लैसनर का इसके बाद UFC रन भी शानदार रहा। साल 2012 में फिर से लैसनर ने WWE में कदम रखा। इसके बाद से अभी तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जबरदस्त सफलता हासिल की। लैसनर की फिटनेस से हमेशा ग्रेस प्रभावित रहीं और इस बार ये उन्होंने दिखाया।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications