"हमारे बीच बड़ा इतिहास रहा है"- भारतीय WWE दिग्गज ने WrestleMania के भारत में होने की संभावना पर दिया बयान, अपने विरोधी का भी किया चुनाव

Ujjaval
WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई
WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई

Jinder Mahal: WWE का Superstar Spectacle इवेंट हाल ही में भारत में हुआ था। इस शो से पहले जिंदर महल (Jinder Mahal) का इंटरव्यू हुआ था। उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania) के भारत में होने की संभावना पर बयान देते हुए अपने पसंदीदा विरोधी का भी खुलासा किया।

Sportskeeda Wrestling के साथ बातचीत करते हुए भारतीय सुपरस्टार जिंदर महल से WrestleMania के भारत में होने की संभावनाओं पर सवाल किया गया। महल ने बताया कि यह चीज़ पूरी तरह से फैंस पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा,

"मैं यह देखना पसंद करूंगा। मैं किसी भी चीज़ का वादा नहीं कर सकता। इसकी जिम्मेदारी फैंस पर रहेगी। इसी वजह से आपको इतनी आवाज करनी होगी कि WWE के पास कोई विकल्प नहीं बच पाए। इससे वो लगातार भारत में हर साल, यहां तक कि हैदराबाद या किसी अन्य जगह पर आएंगे। इसके बाद एक दिन WrestleMania भी भारत में आयोजित हो पाएगा।"

जिंदर महल से सवाल किया गया कि WrestleMania का आयोजन अगर भारत में होता है, तो वो किसका सामना करना चाहेंगे। महल ने मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का नाम चुना। उन्होंने कहा,

"मैं सैथ रॉलिंस का नाम लूंगा। हमारे बीच में बड़ा इतिहास रहा है। मेरे और सैथ रॉलिंस के बीच काफी ज्यादा अनबन रही है।"

आप नीचे उनकी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

Jinder Mahal ने WWE में Bloodline का भारतीय वर्जन देखने की संभावनाओं पर बयान दिया

इसी बातचीत के दौरान जिंदर महल से भारतीय ब्लडलाइन के WWE में आने और डॉमिनेट करने की संभावनाओं पर सवाल किया गया। इसपर उन्होंने कहा,

"ऐसा जरूर हो सकता है। हम हमारी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि WWE के लिए भारत में एक और ट्रायआउट कराना जरुरी है। भारत में भी शायद एक परफॉर्मेंस सेंटर खोला जा सकता है। इसके बाद एक और ब्लडलाइन, एक भारतीय ब्लडलाइन WWE पर राज कर सकता है। इसके पहले हमें खुद को प्रेरित करने की जरूरत है और हमारे लक्ष्य सेट करते हुए उनपर कठोर मेहनत करने की जरूरत है। हमें खुद की ब्लडलाइन बनाने के लिए तैयार होना पड़ेगा।"

जिंदर महल अभी इंडस शेर के साथ नज़र आ रहे हैं और उनका यह फैक्शन Raw का हिस्सा बना हुआ है। देखना होगा कि मॉडर्न डे महाराजा को लेकर WWE के पास क्या प्लान्स हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now