IPL ऑक्शन हो चुका है और खिलाड़ियों को करोड़ों में टीम ने खरीद लिया है।इस दौरान पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मोरिस जैसे बड़े क्रिकेटर्स को काफी ज्यादा पैसा मिला। IPL में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिए था और हर टीम ने कुछ न कुछ क्रिकेटर्स को अपने दल में शामिल कर लिया है।
कुछ समय पहले डब्लू डब्लू ई (WWE) में ड्राफ्ट देखने को मिला था जहां रॉ और स्मैकडाउन ने सुपरस्टार्स को अपने रोस्टर में शामिल किया था। अगर WWE में ड्राफ्ट की जगह ऑक्शन होता तो ब्रांड स्प्लिट देखने का अलग ही मजा रहता। कई सारे बड़े सुपरस्टार्स रॉ, स्मैकडाउन और NXT ब्रांड में करोड़ों में बिकते।
इसलिए हम बात करने वाले हैं 5-5 सुपरस्टार्स के बारे में जो रॉ, स्मैकडाउन और NXT ब्रांड में काफी ज्यादा महंगे बिकते अगर WWE में ड्राफ्ट के बजाय ऑक्शन देखने को मिलता।
#1 Raw
रॉ WWE का फ्लैगशिप शो है। रेड ब्रांड को फिलहाल ब्रॉक लैसनर के प्रसिद्ध मैनेजर पॉल हेमन द्वारा संभाला जा रहा है। पॉल हेमन को अगर ऑक्शन में रॉ ब्रांड के लिए सुपरस्टार्स चुनने का मौका मिलता तो यह 5 सुपरस्टार्स काफी ज्यादा महंगे बिकते।
- बैकी लिंच: लिंच WWE की सबसे बड़ी फेमल सुपरस्टार हैं और पिछले कुछ समय से वह काफी बढ़िया काम कर रही हैं। हेमन जरूर इस सुपरस्टार पर बोली लगाते।
- ब्रॉक लैसनर: पॉल हेमन, द बीस्ट के मैनेजर हैं और इस वजह से उनका रेड ब्रांड में आना तय था। हेमन जरूर ज्यादा कीमत में इस सुपरस्टार को रॉ में शामिल करते।
- ब्रे वायट: रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमन को यूनिवर्सल चैंपियन काफी ज्यादा अच्छे लगते हैं। अगर नीलामी में ब्रे आते तो हेमन जरूर इस सुपरस्टार को अपने साथ शामिल करते।
- एलिस्टर ब्लैक: कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि हेमन को एलिस्टर काफी ज्यादा पसंद है और वह ड्राफ्ट के दौरान इस सुपरस्टार को रॉ में लाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
- ब्रॉन स्ट्रोमैन: ब्रॉन WWE के मॉन्स्टर हैं और उन्होंने रॉ में रहते हुए काफी अच्छा काम किया है। पॉल हेमन को रेड ब्रांड में एक बड़े सुपरस्टार की जरूरत रहती। इस वजह से ब्रॉन ऑक्शन में काफी ज्यादा महंगे बिकते।
ये भी पढ़ें- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे खराब पीपीवी