जॉन सीना का नाम WWE इतिहास के सबसे सफल प्रो रेसलर्स में गिना जाता है। उनके दुनिया में करोड़ों फैंस मौजूद हैं लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें नापसंद भी करते हैं। अपने करीब 15 साल के सफर में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं।
वो अपने करियर में कई लैजेंड सुपरस्टार्स के खिलाफ स्टोरीलाइंस का हिस्सा भी रहे हैं। फैंस चाहे उन्हें पसंद करते हों या ना लेकिन WWE के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। कुछ साल पहले उन्होंने केविन ओवेंस और सैमी जेन को भी बड़ा पुश दिलाने में मदद की थी, उनके अलावा भी कई सुपरस्टार्स हैं जिन्हें जॉन ने बड़ा स्टार बनने में मदद की है।
ये भी पढ़ें: WWE के 6 दिग्गज जिन्हें विंस मैकमैहन की सलाह से काफी फायदा हुआ
जॉन सीना अपने करियर में कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा रह चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE में लड़े गए जॉन के 5 सबसे यादगार मैचों से आपको अवगत कराने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स रिटायरमेंट के बाद क्या करना चाहते हैं
जॉन सीना vs डेनियल ब्रायन(WWE Summerslam 2013)
उस समय WWE डेनियल ब्रायन को लगातार नजरंदाज कर रही थी, लेकिन फैंस उन्हें बड़ा सुपरस्टार बनते देखना चाहते थे। इस बात पर गौर किया गया और ब्रायन को पुश देने की जिम्मेदारी जॉन को सौंपी गई।
इस बीच WWE समरस्लैम 2013 में दोनों के बीच WWE के सबसे ऐतिहासिक और यादगार मैचों में से एक लड़ा गया। उस WWE चैंपियनशिप मैच में कोई हारने को तैयार नहीं थे, 26 मिनट तक चले उस मैच में ट्रिपल एच ने स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई।
डेनियल ब्रायन नए WWE चैंपियन बने और जॉन सीना ने उन्हें ताकतवर दिखाने की हर संभव कोशिश की। यहीं से शुरू हुआ ब्रायन के WWE के टॉप सुपरस्टार बनने तक का सफर और आज वो प्रो रेसलिंग वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में बेबीफेस बनकर चौंकाया और उसके पीछे का कारण