5 सुपरस्टार्स जो WWE Crown Jewel 2023 का हिस्सा थे लेकिन इस साल नज़र नहीं आएंगे

WWE Crown Jewel 2023 में कई सुपरस्टार्स थे जो इस साल शो का हिस्सा नहीं हैं (Photos: WWE.com)
WWE Crown Jewel 2023 में कई सुपरस्टार्स थे जो इस साल शो का हिस्सा नहीं हैं (Photos: WWE.com)

Stars Part Crown Jewel Last Year Missing Latest Show: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) अब महज कुछ ही घंटे दूर है। इस दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns), सोलो सिकोआ, कोडी रोड्स, नाया जैक्स और एलए नाइट जैसे सुपरस्टार्स शो में धमाल मचाएंगे। यह सभी पिछले साल भी शो का हिस्सा थे लेकिन समय के साथ ऐसे कई हैं, जो इस साल में होने जा रहे इस इवेंट का हिस्सा नहीं हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि यह सभी कंपनी के साथ आज भी हैं लेकिन उन्हें इस साल के इवेंट में जगह नहीं मिली है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो WWE Crown Jewel 2023 का हिस्सा थे लेकिन इस साल उन्हें जगह नहीं मिली।

Ad

#5 ड्रू मैकइंटायर WWE Crown Jewel 2023 में सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर रहे थे

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2023 में ड्रू मैकइंटायर और उस समय के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के बीच में एक मैच हुआ था। इसमें रॉलिंस को जीत मिली थी। रॉलिंस जहां इस साल भी शो का हिस्सा हैं और ब्रॉन्सन रीड से मैच लड़ रहे होंगे, तो वहीं स्कॉटिश साइकोपैथ इस समय घर पर हैं। वह Bad Blood 2024 में सीएम पंक के हाथों मिली हार और अपने घावों से जुड़ी हुई स्टोरी को सेल कर रहे हैं।

#4 डेमियन प्रीस्ट ने कोडी रोड्स के साथ पिछले साल हुए WWE इवेंट में मुकाबला लड़ा था

Ad

डेमियन प्रीस्ट पिछले साल तक द जजमेंट डे का हिस्सा थे। उन्होंने Crown Jewel 2023 में कोडी रोड्स से मैच लड़ा था जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। डेमियन अब एक सिंगल्स सुपरस्टार हैं लेकिन अब भी अपने लिए सही जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स जहां इस साल WWE Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर से मैच लड़ रहे होंगे, वहीं डेमियन इवेंट का हिस्सा नहीं हैं।

#3 और #2 लोगन पॉल और रे मिस्टीरियो WWE Crown Jewel 2023 का हिस्सा थे लेकिन इस साल गायब हैं

Ad

लोगन पॉल और रे मिस्टीरियो पिछले साल Crown Jewel का हिस्सा थे, जहां द मैवरिक ने मास्कड सुपरस्टार से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। लोगन इस साल इसको SummerSlam 2024 में एलए नाइट के हाथों हार बैठे थे। यह चैंपियनशिप भले ही इवेंट का हिस्सा है लेकिन लोगन रिंग से दूर होने के कारण शो में नहीं हैं। वहीं रे मिस्टीरियो इस समय चैड गेबल और द क्रीड ब्रदर्स के साथ स्टोरी के शुरूआती पलों में हैं, इसलिए वो भी इवेंट में नहीं होंगे।

#1 जॉन सीना WWE Crown Jewel 2023 में हार गए थे

youtube-cover

Crown Jewel 2023 में जॉन सीना और सोलो सिकोआ के बीच मैच हुआ था। यह मैच सोलो ने जीता था, जो अब बेहद जबरदस्त काम कर रहे हैं। सोलो और जॉन के बीच एक पल WrestleMania XL में देखने को मिला था, जहां दिग्गज ने स्ट्रीट चैंपियन को अनाउंस टेबल पर पटक दिया था। जॉन ने इस साल Money in the Bank में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। वो Crown Jewel 2024 का हिस्सा नहीं हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications