जॉन सीना के WrestleMania इतिहास का सबसे यादगार दिन, 75 हजार फैंस के सामने किया था अपने 'पार्टनर' को प्रपोज

WWE
WWE

जॉन सीना (John Cena) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। जॉन सीना ने रेसलमेनिया (WrestleMania) में शानदार काम किया है। इस दौरान कुछ ऐसे मौके हैं जो फैंस को काफी ज्यादा याद रहेंगे। जॉन सीना और निकी बैला (Nikki Bella) के WWE करियर का सबसे यादगार पल WrestleMania 33 में आया था। आज ही के दिन WrestleMania 33 का आयोजन 2017 में किया गया था। दरअसल, सीना ने हजारों फैंस के सामने रेसलिंग जगत के सबसे बड़े स्टेज पर निकी को प्रपोज किया था।

जॉन सीना और निकी बैला का WrestleMania 33 में खास पल

जॉन सीना और निकी बैला का द मिज़ और मरिस के खिलाफ मिक्स्ड टैग टीम मैच शानदार रहा था। दरअसल, इस मैच के दौरान अल रोकर स्पेशल गेस्ट रिंग एनाउंसर थे। असल में वो प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल NBC के एंकर है। खैर, दोनों का मैच ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन सबके लिए ये यादगार था।

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- WWE ने WrestleMania में हुए 20 सबसे धमाकेदार और यादगार टाइटल चेंज का किया ऐलान, जॉन सीना की सबसे बड़ी जीत शामिल नहीं

मुकाबले में कई मौके आए जब मिज़ और उनकी पत्नी ने चीटिंग करने की कोशिश की। इसके बावजूद भी जॉन सीना और निकी की जोड़ी ने प्रभावित किया। मैच का अंत धमाकेदार रहा। दरअसल, बैला और मरिस लीगल थे। इस दौरान सीना और बैला ने मिलकर मिज़ और मरिस पर फायर नकल शफल लगाया।

इसके बाद सीना ने द मिज़ पर एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाया। साथ ही बैला ने अपना फिनिशर रैक अटैक मरिस पर लगाया। इसके बाद दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक साथ मिलकर हील स्टार्स को पिन किया और मैच में जीत दर्ज की। मैच के बाद एक खास पल सामने आया। जॉन सीना ने निकी बैला को प्रपोज किया।

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना का WrestleMania में अबतक का प्रदर्शन: लगातार मिल रही हार, 7 सालों से नहीं मिली मेन इवेंट में जगह

WWE इतिहास में पहली बार किसी सुपरस्टार ने इतने बड़े इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज नहीं किया था। खैर, सीना ने इस पल को यादगार बनाया और निकी बैला ने उनके प्रपोजल को स्वीकारा। फैंस भी इससे काफी ज्यादा खुश दिखाई दिए थे। खैर, दोनों की जोड़ी काफी फेमस रही है। इसके बावजूद अभी वो साथ नहीं है। दोनों अप्रैल 2018 में अलग हो गए। उनकी जोड़ी को हमेशा ही याद रखा जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links