पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज की बड़ी स्ट्रीक खत्म, UFC के दिग्गज ने खतरनाक मैच में बुरी तरह हराया

WWE
WWE

Bloodsport 6 में पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज(Dean Ambrose) की स्ट्रीक खत्म हो गई है। अभी तक इस इवेंट ये पूर्व WWE चैंपियन कभी हारा नहीं था लेकिन इस बार पूर्व UFC फाइटर जोश बारनेट(Josh Barnett) ने उन्हें हरा दिया है। इन दोनों के मैच का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। इस बार मेन इवेंट में दोनों का सामना हुआ और राइवलरी का अंत भी हुआ।

Ad

ये भी पढ़ें:- NXT TakeOver, नाईट 1 रिजल्ट्स: 304 दिनों तक चैंपियन रहने के बाद दिग्गज की चौंकाने वाली हार, मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल

पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज की हुई हार

जैसा की उम्मीद थी कि इन दोनों का मैच टेक्निकली काफी शानदार होगा और वैसा ही हुआ हुआ। पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज ने काफी अच्छा मैच लड़ा और जोश बारनेट ने भी उन्हें अच्छी चुनौती दी। बारनेट इस बार डीन एंब्रोज से काफी ऊपर साबित हुई। डीन एंब्रोज ने इस मैच में कई बार वापसी की और बारनेट को डीडीटी भी कई बार दिया। बारनेट ने भी हर बार मुहतोड़ जवाब दिया और हार नहीं मानी।

यह भी पढ़ें: 36 साल के फेमस सुपरस्टार ने WWE पर लगाया गंभीर आरोप, बताया उनके खिलाफ रची जा रही है साजिश

Ad

बारनेट को देखकर इस बार फैंस को जरूर स्टोन कोल्ड की याद आ गई होगी। मैच के अंत में स्टोन कोल्ड के अंदाज में ही बारनेट ने जीत हासिल की। इस इवेंट को उम्मीद के मुताबिक काफी सफलता मिली है। मेन इवेंट मैच डीन एंब्रोज और बारनेट के बीच जबरदस्त हुआ। इस इवेंट में कई और सुपरस्टार्स ने भी हिस्सा लिया। इस मैच के बाद दोनों दिग्गजों ने क्राउट को भी अपना संदेश दिया। दोनों ने फैंस को अपने अंदाज में धन्यवाद दिया। सबसे बड़ी बात ये रही कि डीन एंब्रोज को लेकर यहां काफी चैंट्स लगे।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का खतरनाक रूप जब गोल्डबर्ग को 10 सुप्लेक्स और एक F5 देकर किया था बुरी तरह धराशाई

डीन एंब्रोज इस समय AEW में परफॉर्म कर रहे हैं और वहां पर उनका नाम जॉन मोक्सली है। डीन एंब्रोज का WWE करियर भी काफी शानदार रहा है और कुछ साल पहले ही उन्होंने इस कंपनी को छोड़ा था। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ उन्होंने शील्ड के रूप में WWE में डेब्यू किया था और इसके बाद सिंगल रन भी उनका शानदार रहा। डीन एंब्रोज ने कई चैंपियनशिप यहां पर हासिल की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications