WWE SmackDown में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जो प्लान किया वो कुछ अच्छा नहीं रहा। SmackDown में रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। guillotine सबमिशन के जरिए रोमन रेंस ने जीत हासिल की और ब्रॉन स्ट्रोमैन को SmackDown में बुरी तरह पीटा। अब इसमें रोमन रेंस के पुराने दुश्मन कीथ ली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 16 अक्टूबर 2020Listen.....that was a different @WWERomanReigns than I remember. I don't support all that extra with the chair.But shoutout to @BraunStrowman. You got slept, but that's nothing to be ashamed of. Way to fight, but I hope your recovery is good for #WWERaw.— Massive Lee (@RealKeithLee) October 17, 2020कीथ ली ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को अब चेतावनी दे दी है। कीथ ली ने कहा कि रोमन रेंस अलग इंसान है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस की चेयर से जीत का वो सपोर्ट नहीं करते हैं। कीथ ली ने कहा कि आने वाले मेैच के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन ठीक हो जाएं इसके लिए दुआ करता हूं। रोमन रेंस ने SmackDown में किया बवालअगले हफ्ते रॉ के एपिसोड में कीथ ली और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच होगा। दोनों के बीच बड़ा मुकाबला होने वाला है। इससे पहले SmackDown में ब्रॉन स्ट्रोमैन की बुरी तरह पिटाई हो चुकी है। रोमन रेंस ने चेयर से बुरी तरह उन्हें पीटा। ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएंMESSAGE. SENT.#SmackDown #HAIC @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/etduJUBAo7— WWE (@WWE) October 17, 2020कीथ ली अब ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ मैच के लिए बेकरार है। लेकिन वो चाहते हैं कि ब्रॉन स्ट्रोमैन जल्दी इस मैच के लिए ठीक हो जाएं। रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराया भी और इसके बाद चेयर से बुरी तरह पीटा भी। कीथ ली और ब्रॉन स्ट्रोमैन दोनों भारी भरकम रेसलर है। और रॉ में इस मैच में मजा आने वाला है।रोमन रेंस जब जीते तो उसके बाद जे उसो रिंग में आए। रोमन रेंस इससे गुस्सा हो गए और उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन को स्पीयर दिया। फिर चेयर से रोमन रेंस को बुरी तरह पीटा। रोमन रेंस को रोकना काफी मुश्किल हो गया था। जे उसो ने इसके बाद रिंग में एंट्री की और रोमन ने उनकी तरफ पीठ करते हुए चेयर दे दी। रोमन रेंस ने खुद कहा कि वो उन्हें मार सकते हैं। जे उसो ने चेयर से रेंस पर अटैक नहीं किया, लेकिन जैसे ही रेंस ने उनकी तरफ देखा तो जे उसो ने रेंस पर अटैक करना शुरू कर दिया था। रेफरी ने आकर जे उसो को पकड़ा और फिर रोमन रेंस ने सुपरमैन पंच जे उसो को दे दिया। फिलहाल फैंस को रॉ का इंतजार है।ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?