ब्रॉक लैसनर के पुराने दुश्मन के साथ MITB पीपीवी में होगा WWE चैंपियन मैकइंटायर का मुकाबला? 

Enter caption

रेसलमेनिया 36 में सैथ रॉलिंस को केविन ओवेंस के खिलाफ हार मिली थी। लेकिन इसके बावजूद अब लग रहा है कि उनके लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है। इस हफ्ते रॉ के मेन इवेंट में डब्लू डब्लू ई(WWE) चैंपियन मैकइंटायर और एंड्राडे के बीच मुकाबला हुआ। मैकइंटायर ने जीत हासिल की। लेकिन इसके बाद सैथ ऱॉलिंस ने मैकइंटायर के ऊपर हमला किया। अब ये पूरी तरह तय हो गया है कि मैकइंटायर के पहले प्रतिद्वंदी सैथ रॉलिंस होंगे। आने वाले समय में WWE चैंपियनशिप के लिए इन दोनों के बीच फाइट होगी।

Ad

यह भी पढ़े: 5 मौके जब विंस मैकमैहन को मजबूर होकर अपने चहेते WWE सुपरस्टार्स से वर्ल्ड टाइटल वापस लेना पड़ा था

केजसाइट शीट्स ने अपनी रिपोर्ट में मनी इन द बैंक पीपीवी को लेकर बड़ी खबर लिखी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मनी इन द बैंक पीपीवी में मैकइंटायर का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होगा।

सैथ रॉलिंस बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने सभी चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। पिछले साल के अंत में सैथ रॉलिंस ने हील टर्न ले लिया था। इसके बाद एओपी और बडी मर्फी भी उनके साथ आ गए थे। सैथ रॉलिंस के फैक्शन ग्रुप का अभी कुछ पता नहीं है लेकिन अब ये देखने वाली बात होगी कि सैथ रॉलिंस किस तरह मैकइंटायर का मुकाबला करते हैं। मैकइंटायर ने रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर पहली बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अब मैकइंटायर को पहला प्रतिद्वंदी मिल गया है। दोनों के बीच रॉ में स्टोरीलाइन शुरू कर दी है। वैसे भी इस समय रॉ में सबसे बड़े हील सैथ रॉलिंस ही है। एजे स्टाइल्स इस समय मौजूद नहीं है। सैथ रॉलिंस एक अच्छी भूमिका निभाकर अच्छा मैच यहां पर दे सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications