WWE ने हाल में द बॉलीवुड बॉयज़ (The Bollywood Boyz) के गर्व एवं हर्व सिहरा (Garv and Harv Sihra) को रिलीज कर दिया। ये रिलीज थोड़ा हैरान करने वाला था क्योंकि इससे कुछ वक्त पहले ही वो WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) के साथ नजर आए थे। ऐसे में उनका रिलीज किया जाना थोड़ा अटपटा लगा।ये भी पढ़ें: 5 बातें जो आप WWE हॉल ऑफ फेमर और रुस्तम-ए-हिन्द Dara Singh जी के बारे में नहीं जानते होंगेहाल फिलहाल में द बॉलीवुड बॉयज के साथ हुई बातचीत में उन्होंने इस फैसले और अपनी जगह पर दो नए भारतीय रेसलर्स के आने पर अपने विचार व्यक्त किए। ये बात आपको हैरान कर सकती है कि सिहरा बंधु इस फैसले से खुश दिखाई दिए कि अब दो नए चेहरों को उनकी जगह पर मौका मिल रहा है।WWE से निकाले गए भारतीय मूल के सुपरस्टार्स ने दिया चौंकाने वाला बयानThe Modern Day Maharaja is BACK!#WWESuperstarSpectacle @JinderMahal @BollywoodBoyz pic.twitter.com/OGy70Knegi— WWE (@WWE) January 26, 20212017 में जब जिंदर महल वर्ल्ड टाइटल वाली कहानी का हिस्सा बने थे तब इस टैग टीम को उनके साथ जोड़ दिया गया था। उस समय इन्हें द सिंह ब्रदर्स के नाम से जाना जाता था। 2019 में इस टीम को तोड़ दिया गया और सिंह ब्रदर्स को 205 लाइव में भेज दिया गया था जबकि जिंदर महल चोट से उबर रहे थे।ये भी पढ़ें: WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरानइस साल मई के महीने में जिंदर महल ने Raw में वापसी की लेकिन उस समय ये दोनों उनके साथ नहीं दिखाई दिए बल्कि उनकी जगह पर वीर और शैंकी पूर्व WWE चैंपियन के साथ नजर आए। गर्व का मानना है कि उन्हें अपना मौका मिल चुका है और ये अब वीर और शैंकी के लिए खुद को साबित करने का समय है।जिंदर महल के साथ अपने काम के बारे में बात करते हुए इन्होंने कहा कि उनके सेगमेंट पूर्व WWE चैंपियन के कारण अच्छे बन जाते थे। उन्हें इस बात की खुशी थी कि भारत के ये दो सुपरस्टार्स अब दुनिया को अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। ये बात और है कि उन्हें अब तक टीवी पर पूर्ण रूप से समय नहीं प्राप्त हुआ है।ये भी पढ़ें: जॉन मोक्सली का जल्द हो सकता है खतरनाक मुकाबला, WWE दिग्गज ने भी मैच में शामिल होने की जताई इच्छाThe #ModernDayMaharaja @JinderMahal plans on dominating #WWERaw with Veer and Shanky by his side. #RawTalk pic.twitter.com/LXwCZQqybB— WWE Network (@WWENetwork) May 11, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।