WWE Raw में ऑफ एयर होने के मौजूदा चैंपियन की आंख पर पेन से किया गया खतरनाक हमला

Enter caption

हैल इन ए सैल के बाद WWE Raw का पहला एपिसोड हुआ। ये एपिसोड शानदार था। हैल इन ए सैल में ड्रू मैकइंटायर की हार हुई थी। इस वजह से Raw में काफी गुस्से में ड्रू मैकइंटायर नजर आए थे। ऑर्टन और मैकइंटायर ने शो को क्लोज किया। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन को बुरी तरह मारा।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

WWE Raw में हुआ धमाल

Raw का अंत दोनों की ब्रॉल के साथ हुआ। द फीन्ड की छोटी सी झलक भी देखने को मिली। WWE Raw में इस दौरान मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन की ब्रॉल जारी रही थी। ड्रू मैकइंटायर ने हर तरह से अपना बदला लेना चाहा। Raw ऑफ एयर होने के बाद भी दोनों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉक जारी रही थी। ट्वीटर पर कई तरह की तस्वीर पोस्ट की गई है। ड्रू मैकइंटायर बुरी तरह रैंडी ऑर्टन को मार रहे हैं और पेन से उनकी आंख में हमला कर रहे हैं। ये ऑफ एयर के बाद भी देखने को मिला था। ये सब कमेंट्री टेबल पर हो रहा था।

मोमेंट ऑप ब्लिस सैगमेंट से ड्रू मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन पर हमला किया था। यहीं से रॉ क्लोज हुई थी। द फीन्ड भी नजर आए लेकिन उसके बाद मैकइंटायर ने फिर रैंडी ऑर्टन पर हमला किया। रैंडी ऑर्टन और मैकइंटायर की फ्यूड समरस्लैम से चल रही है। यहां मैकइंटायर ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी। इसके बाद क्लैश ऑफ चैंपियंस में दोनों के बीच एंबुलेंस मैच हुआ था। यहां पर मैकंटायर की जीत हुई थी। तीसरी बार हैल इन ए सैल में रैंडी ऑर्टन ने 14वीं बार टाइटल अपने नाम कर लिया था।

ऐसा लग रहा है कि रैंडी ऑर्टन और मैकइंटायर की फ्यूड अभी खत्म नहीं हुई है।ये आगे भी जाएगी। WWE का अगला पीपीवी सर्वाइवर सीरीज होगा। रैंडी ऑर्टन का यहां रोमन रेंस के साथ चैंपियन VS चैंपियन मैच होगा। रॉ में अब इस स्टोरी में द फीन्ड भी शामिल हो गए है। इस हफ्ते रॉ में एक छोटी सी झलक उनकी नजर आई थी। जिससे साफ हो गया है कि वो WWE टाइटल पिक्चर में अब आएंगे। इससे कहीं ना कहीं आगे की स्टोरीलाइन मजेदार हो गई है। ड्रू मैकइंटायर भी रीमैच चाहेंगे। तो आने वाले समय में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 4 कारणों से रोमन रेंस और जे उसो के बीच WWE में एक और मैच होना चाहिए

Quick Links