WWE नेटवर्क पर स्टीव ऑस्टिन(Steve Austin) का ब्रोकन स्किल सेशन आता है। इसके एपिसोड्स में कई WWE दिग्गज हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन इस बार जब रैंडी ऑर्टन(Randy Orton) को इनवाइट किया गया तो उन्होंने इसे बकवास कह दिया और सवाल खड़े कर दिए। इसका जवाब हालांकि स्टीव ऑस्टिन ने शानदार तरीके से दिया।
ये भी पढ़ें: WWE Raw में ऐज की ऐतिहासिक जीत और 40 साल के दिग्गज की धोखे से हार के बाद ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब
WWE दिग्गज स्टीव ऑस्टिन ने दिया जवाब
14 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन ने ट्विटर पर इस शो के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने ये भी कह दिया कि वो इस शो का हिस्सा अभी नहीं बनेंगे। वैसे WWE में रैंडी ऑर्टन इन चीजों के लिए काफी जाने जाते हैं। पहले कई तरह के आरोप बैकस्टेज में उनके ऊपर लग चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था
![रैंडी ऑर्टन ने किया ट्वीट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5d3eb-16123367094631-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5d3eb-16123367094631-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5d3eb-16123367094631-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5d3eb-16123367094631-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5d3eb-16123367094631-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5d3eb-16123367094631-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5d3eb-16123367094631-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5d3eb-16123367094631-800.jpg 1920w)
रैंडी ऑर्टन ने किया ट्वीट
स्टीव ऑस्टिन पहले अपने पॉडकास्ट को होस्ट करते थे। ये साल 2014 से 2016 तक WWE नेटवर्क पर चला। उनके हालिया शो ब्रोकन स्किल सेशन की शुरूआत 2019 नवंबर से हुई है। उनके पहले गेस्ट अंडरटेकर थे। रैंडी ऑर्टन अभी तक इस शो का हिस्सा नहीं बने हैं।
ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं
स्टीव ऑस्टिन ने भी रैंडी ऑर्टन के ट्वीट का सीधा जवाब देते हुए “Patience, Randall. Patience..” लिखा।
![स्टीव ऑस्टिन का जवाब](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/d2ca1-16123368616382-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/d2ca1-16123368616382-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/d2ca1-16123368616382-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/d2ca1-16123368616382-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/d2ca1-16123368616382-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/d2ca1-16123368616382-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/d2ca1-16123368616382-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/d2ca1-16123368616382-800.jpg 1920w)
स्टीव ऑस्टिन ने जिस तरह का जवाब दिया है उससे लगता है कि एक ना एक दिन आने वाले समय में रैंडी ऑर्टन इस शो का हिस्सा बनेंगेे। हालांकि ये पता नहीं है कि ये कब होगा। इस शो का अगला एपिसोड फरवरी में होगा। साशा बैंक्स इस शो में गेस्ट होंगी। इससे पहले अंडरटेकर, गोल्डबर्ग, केन, बिग शो, ब्रेट हार्ट, रिक फ्लेयर, मार्क हेनरी, कर्ट एंगल और जैरी लॉलर इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। मौजूदा रोस्टर में अभी ड्रू मैकइंटायर औऱ बेली इसका हिस्सा बन चुके हैं।
रैंडी ऑर्टन ने इस शो को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है लेकिन स्टीव ऑस्टिन ने इस बार काफी सिंपल तरीके से जवाब दिया है। आने वाले समय में और भी ट्विटर वार देखने को मिल सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।