Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी शानदार रहा। Raw का मेन इवेंट भी जबरदस्त था। मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड के साथ टीम बनाकर ड्रू मैकइंटायर और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ मुकाबला किया। Raw में इस बार नया कारनामा हुआ है। ये भी पढ़ें: रॉ में हुए खुलासे ने फैंस को किया हैरान, प्रतिक्रियाओं का सैलाब आयाड्रू मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन के बीच समरस्लैम के पहले से फ्यूड चल रही है। Raw में इन दोनों की स्टोरीलाइन जबरदस्त रही है। ड्रू मैकइंटायर ने दो बार रैंडी ऑर्टन को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की है।Mark your 🗓@DMcIntyreWWE defends the #WWEChampionship inside #HellInACell against @RandyOrton on Sunday, Oct. 25 at @WWE #HIAC! pic.twitter.com/7szioc2ECU— WWE Network (@WWENetwork) October 6, 2020Raw में हुआ कारनामाइस हफ्ते Raw की शुरूआत रैंडी ऑर्टन ने की और बताया कि पिछले हफ्ते WWE दिग्गजों के ऊपर उन्होंने कैसे हमला किया था। इसके बाद रैंडी ऑर्टन ने हैल इऩ ए सैल में ड्रू मैकइंटायर को WWE टाइटल के लिए चैलेंज कर दिया। हालांकि ड्रू मैकइंटायर ने इसके बाद अटैक कर दिया था। ड्रू मैकइंटायर ने भी इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। मैकइंटायर का ये पहले हैल इन ए सैल मैच होगा। हालांकि एक अनोखी चीज यहां पर देखने को मिली। रैंडी ऑर्टन ने मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर को पिन करके अपनी टीम को जीत दिलाई। सर्वाइवर सीरीज 2019 के बाद से देखा जाए तो ड्रू मैकंटायर को पहली बार पिन किया गया है। सर्वाइवर सीरीज में रोमन रेंस ने ड्रू मैकइंटायर को एलिमिनेट किया था। तब से लेकर अभी तक उन्हें कोई पिन नहीं कर पाया था।पिछली बार देखा जाए तो साल 2019 अगस्त में अंतिम बार ड्रू मैकंटायर पिन हुए थे। 11 महीने बाद रैंडी ऑर्टन ने ये कारनामा किया और ड्रू मैकइंटायर को पिन किया। ड्रू मैकइंटायर को वैसे इस समय कंपनी पूरी तरह पुश दे रही है। रेसमलेनिया के बाद से ड्रू मैकइंटायर के कमाल का काम किया है। फैंस और विंस मैकमैहन काफी खुश इस बात से नजर आ रहे हैं। बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की है। रोमन रेंस के साथ हमेशा प्लान को सही तरीके से WWE ने नहीं रखा। मैकइंटायर के खिलाफ कंपनी को इस चीज में ध्यान देना होगा। Is that a smile on @RandyOrton's face?You better believe it, because #TheViper just PINNED #WWEChampion @DMcIntyreWWE! #WWERaw pic.twitter.com/CgBOnN0t6a— WWE (@WWE) October 6, 2020फिलहाल एक बार फिर से रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच तय हो गया है। हैल इन ए सैल में दोनों के बीच घमासाल देखने को मिलेगा। इस बार कुछ नया इस मैच में हो सकता है। फैंस अब इस पीपीवी का इंतजार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स: 5 अक्टूबर 2020