"ब्रॉक लैसनर ने अपनी गर्लफ्रैंड की प्रेग्नेंसी के कारण WWE डेवलपमेंट सिस्टम छोड़ने का फैसला लिया था"

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

प्रोफेशनल रेसलिंग में ब्रॉक लैसनर का अब बहुत बड़ा नाम हो गया हैं। हाल ही में जिम कॉर्नेट(Jim Cornette) ने WWE ओहिओ वैली रेसलिंग डेवलपमेंट ब्रॉक लैसनर द्वारा छोड़ने की वजह बताई। इस दिग्गज ने बताया कि ब्रॉक लैसनर(Brock Lesnar) ने अपने गर्लफ्रैंड की प्रेग्नेंसी के कारण ये फैसला लिया था। अक्टूबर 2000 से अक्टूबर 2001 तक OVW का हिस्सा रहते हुए ब्रॉक लैसनर ने कई मैच यहां पर लड़े थे।

Ad

ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूद?

ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा खुलासा

मार्च 2002 में ब्रॉक लैसनर ने WWE मेन रोस्टर को ज्वाइन किया था। इससे पहले WWE के कई शोज में ब्रॉक लैसनर ने डार्क मैच भी लड़े थे। साल 1999 से 2005 तक जिम कार्नेट ने OVW में बुकर और राइटर की भूमिका निभाई थी। Jim Cornette’s Drive Thru में हाल ही में उन्होंने ब्रॉक लैसनर के जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताई।

यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैं

उन्होंने कहा,

ब्रॉक लैसनर लोइसविलले(OVW हेडक्वार्टर) से जाना चाहते थे। ब्रॉक लैसनर वहां की ट्रेनिंग पसंद नहीं करते थे और जो भी वहां होता था वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं था। ह्यूमंस के साथ एसोसिएट होना भी उन्हें अच्छा नहीं लगता था। लेकिन मैं जानता था कि कई अन्य लोग ब्रॉक के साथ एसोसिएट होना चाहते थे। लैसनर वापस जाना चाहते थे और वो कुछ नहीं करना चाहते थे। वो सिर्फ अपने चैक कलेक्ट कर मिनेसोटा जाना चाहते थे। वो छह महीनों के लिए घर जाना चाहते थे और उसके बाद मेन रोस्टर में वापसी चाहते थे। उन्होंने ये कह दिया था कि वो अपने गर्लफ्रैंड के साथ वहां रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 कारणों से साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर का मैच WWE WrestleMania के मेन इवेंट में होना चाहिए

youtube-cover
Ad

उस वक्त ब्रॉक लैसनर की गर्लफ्रैंड निकोल मैक्क्लेन थी और उनके दो बच्चे भी थे। ब्रॉक लैसनर की अभी पत्नी सेबल है और उनके भी दो बच्चे हैं। ब्रॉक लैसनर ने शैल्टन बैैंजामिन के साथ OVW साउर्थन टैग टीम चैंपियनशिप तीन बार जीती थी। बाद में WWE मेन रोस्टर में उन्होंने एंट्री की और पॉल हेमन भी उनके साथ थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications