WWE: WWE ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि कंपनी बहुत जल्द भारत में इवेंट का आयोजन करने वाली है। ये इवेंट अगले महीने 8 सितंबर को होगा और इसे हैदराबाद में करवाने का फैसला लिया गया है। इस बड़े शो के लिए कई नामी सुपरस्टार्स को प्रमोट किया जा रहा है, लेकिन अब एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि आखिर कंपनी ने सुपरस्टार स्पैक्टेकल (Superstar Spectacle 2023) के आयोजन के लिए हैदराबाद को क्यों चुना है।Sportskeeda ने रिपोर्ट ब्रेक करते हुए बताया:"हैदराबाद में WWE का फैनबेस काफी अच्छा है और ये एक अच्छी जगह भी है। चूंकि ये हैदराबाद में कंपनी का पहला इवेंट भी होगा, इसलिए ये फैंस के लिए अधिक मनोरंजक साबित हो सकेगा। 2017 के बाद प्रमोशन की भारत में वापसी के लिए ये फैसला सही भी लगता है। वहीं टिकटों की अच्छी बिक्री इस बात को सच साबित कर रही है।" View this post on Instagram Instagram PostSuperstar Spectacle 2023 के लिए कुछ समय पहले जारी किए गए पोस्टर में कई दिग्गजों को जगह दी गई थी। इनमें सैथ रॉलिंस, रिया रिप्ली, गुंथर और सैमी ज़ेन जैसे मौजूदा चैंपियंस के अलावा जिंदर महल, वीर महान, सौरव गुर्जर उर्फ सांगा और शैंकी जैसे नामी भारतीय सुपरस्टार्स भी शामिल हैं।WWE का भारत में आखिरी लाइव इवेंट दिसंबर 2017 में हुआ थाWWE का भारत में आखिरी लाइव इवेंट 9 दिसंबर, 2017 को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ था। उस इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, फिन बैलर, केन, एलेक्सा ब्लिस और ट्रिपल एच समेत कई दिग्गजों ने चार चांद लगा दिए थे।उस इवेंट में एक तरफ फिन बैलर ने सिंगल्स मैच में ब्रे वायट को मात दी। वहीं जीत रामा और किशन रफ्तार की भारतीय रेसलर्स की जोड़ी ने कर्टिस एक्सल और बो डलास की टीम को हराकर फैंस का दिल जीता था। एलेक्सा ब्लिस और इलायस को क्रमशः साशा बैंक्स और जेसन जॉर्डन पर जीत मिली थी।शो में अपोलो क्रूज़, द शील्ड, एंजो अमोरे और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भी अपने-अपने मैच जीतकर धमाल मचाया था। वहीं मेन इवेंट में जिंदर महल और ट्रिपल एच की भिड़ंत ने फैंस का दिल जीता और मुकाबले के बाद दोनों रेसलर्स का एकसाथ भांगड़ा करना भी फैंस के लिए एक यादगार लम्हा बना था।