इसी साल मई में डब्लू डब्लू ई (WWE) ने घोषणा की थी कि वो एक नई चैंपियनशिप बेल्ट लॉन्च करने वाले हैं। इसके कुछ समय बाद ही मिक फोली ने हजारों दर्शकों के सामने इसका अनावरण किया, जिसे फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही थी।
24/7 टाइटल का मतलब तो साफ था कि इसे मिड-कार्ड और लोअर मिड-कार्ड डिवीज़न सुपरस्टार्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है, मगर इसका डिज़ाइन रेसलिंग फैंस को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। समय बीतने के साथ-साथ इस नए टाइटल ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया।
कुछ ही समय में आर ट्रुथ WWE फैंस के सबसे फेवरेट 24/7 चैंपियन बन चुके थे, क्योंकि इसका कॉमिक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा था। अब खास बात यह है कि विंस मैकमैहन भी 24/7 टाइटल के सफल होने से काफी खुश हैं। हम ऐसे 5 कारण आपके सामने रखने वाले हैं जो दर्शाते हैं कि मिस्टर मैकमैहन इस टाइटल के इर्द-गिर्द चल रही स्टोरीलाइंस से क्यों खुश हैं।
# मिड-कार्ड सुपरस्टार्स खुद चैंपियन बनने के लिए नए-नए आइडिया दे रहे हैं
![24/7 à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨ à¤à¤¿à¤à¤¦à¤° महल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/01c46-15637270445965-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/01c46-15637270445965-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/01c46-15637270445965-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/01c46-15637270445965-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/01c46-15637270445965-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/01c46-15637270445965-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/01c46-15637270445965-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/01c46-15637270445965-800.jpg 1920w)
हाल ही में Yahoo Sports से बात करते हुए आर ट्रुथ ने 24/7 चैंपियनशिप के बारे में कई चीजें उजागर की थीं। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी क्रिएटिव टीम की जरुरत नहीं है, सुपरस्टार्स अपने-अपने आइडिया लेकर आ रहे हैं जिनमें मुख्य नाम जिंदर महल, ड्रेक मेवरिक और EC3 हैं।
ट्रुथ ने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि,"ड्रेक मेवरिक, जिंदर महल और EC3 नियमित रूप से अपने-अपने आइडिया ला रहे हैं। पोस्टर वाला प्लान खुद ड्रेक ने ही तैयार किया था, जो भी प्लान अच्छा लगता है कंपनी उसी पर काम करती है।"
विंस को खुश होना भी चाहिए क्योंकि WWE का मिड-कार्ड और लोअर मिड-कार्ड डिवीज़न पिछले करीब एक साल से संघर्ष करता दिखाई पड़ रहा है, अब कम से कम रेसलर खुश तो हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं
# WWE के यूट्यूब चैनल पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है
![à¤à¤° à¤à¥à¤°à¥à¤¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5f14f-15637276873548-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5f14f-15637276873548-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5f14f-15637276873548-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5f14f-15637276873548-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5f14f-15637276873548-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5f14f-15637276873548-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5f14f-15637276873548-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5f14f-15637276873548-800.jpg 1920w)
यदि आप WWE के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर वीडियोज़ पर नजर डालेंगे तो अधिकांश समय पर 24/7 टाइटल से सम्बंधित वीडियोज़ पर ही आपको सबसे ज्यादा ट्रैफिक दिखाई देगा। इन वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है क्योंकि मौजूदा समय में लोग या तो WWE की हास्यजनक या फिर अच्छे मैचों की वीडियो देखना पसंद करते हैं।
जिन वीडियो में आर ट्रुथ और ड्रेक मेवरिक दिखाई दे रहे हैं, उन सभी को कई मिलियन बार देखा जा चुका है।
ऐसा हो भी क्यों ना, एक ऐसा टाइटल जिसे रेसलर्स एयरप्लेन से लेकर गोल्फ कोर्स तक में जीतने का प्रयास कर रहे हैं। ड्रेक मेवरिक ने तो यहाँ तक कि आर ट्रुथ के गुमशुदा होने के पर्चे भी छपवा दिए थे, इससे हास्यास्पद बात भला और क्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: WWE में आने से पहले रोमन रेंस की 5 अनदेखी तस्वीरें
# ड्रेक मेवरिक के आइडियाज़ से काफी खुश हैं विंस मैकमैहन
![डà¥à¤°à¥à¤ मà¥à¤µà¤°à¤¿à¤ à¤à¥ शादॠà¤à¥ दिन à¤à¤° à¤à¥à¤°à¥à¤¥ बनॠà¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/3cc05-15637288743827-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/3cc05-15637288743827-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/3cc05-15637288743827-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/3cc05-15637288743827-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/3cc05-15637288743827-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/3cc05-15637288743827-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/3cc05-15637288743827-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/3cc05-15637288743827-800.jpg 1920w)
ड्रेक मेवरिक 24/7 टाइटल को एक अलग ही स्तर पर ले गए हैं क्योंकि अपनी शादी के ही दिन उन्हें आर ट्रुथ के हाथों चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। उन्होंने अपनी शादी से कुछ दिन पहले ही पार्किंग एरिया में ट्रुथ को हराते हुए यह टाइटल अपने नाम किया था। चौंकाने वाली बात तो यह रही कि यह खुद मेवरिक का ही आइडिया था कि उन्हें अपनी शादी के ही दिन टाइटल डिफेंड करना पड़े।
WWE को यह प्लान बेहद पसंद आया और इसे अमल में लाने के बाद अगले ही पल सैगमेंट सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा था। मिस्टर मैकमैहन इस क्रूज़रवेट के दिमाग में आइडियाज़ से काफी खुश हैं और जल्द ही उन्हें इस मेहनत का फल भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो 2019 में रिटायरमेंट ले चुके हैं
# व्यूअरशिप में सुधार हो रहा है
![रà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8acb0-15637298126308-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8acb0-15637298126308-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8acb0-15637298126308-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8acb0-15637298126308-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8acb0-15637298126308-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8acb0-15637298126308-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8acb0-15637298126308-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/8acb0-15637298126308-800.jpg 1920w)
अब कहीं जाकर विंस मैकमैहन को थोड़ी राहत की सांस मिली है क्योंकि पिछले 1 साल से साप्ताहिक शोज़ की व्यूअरशिप लगातार गिर रही थी। अब कहीं जाकर रेटिंग्स में थोड़ा सुधार देखने को मिला है और इसका थोड़ा श्रेय 24/7 टाइटल सैगमेंट्स को भी जाता है।
किसी चीज से WWE की व्यूअरशिप में सुधार हो रहा हो तो भला मिस्टर मैकमैहन उससे दुखी कैसे हो सकते हैं। WWE को Nielsen Media Research द्वारा हर एक मिनट की खबर मिलती रहती है और 24/7 सैगमेंट्स के दौरान रेटिंग्स हार बार लंबी छलांग मारती ही नजर आई है।
# आर ट्रुथ अकेले दम पर पूरे डिवीज़न को संभाले हुए हैं
![à¤à¤° à¤à¥à¤°à¥à¤¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cbb22-15637303184135-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cbb22-15637303184135-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cbb22-15637303184135-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cbb22-15637303184135-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cbb22-15637303184135-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cbb22-15637303184135-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cbb22-15637303184135-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/cbb22-15637303184135-800.jpg 1920w)
यह सच है कि ड्रेक मेवरिक और जिंदर महल जैसे कई अन्य सुपरस्टार्स ने 24/7 टाइटल के सफल होने में अहम भूमिका निभाई है मगर हमें आर ट्रुथ के योगदान को भी नहीं भूलना चाहिए। पहले दिन से ही ट्रुथ इसे अपने मजबूत कंधों पर संभाले हुए हैं।
उनका कॉमेडी अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और कहीं ना कहीं उनके कारण ही WWE को यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज़ मिल रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि रेटिंग्स में भी सुधार हो रहा है।
यह भी पढ़ें: 3 चौंकाने वाले नाम जो WWE टैग टीम मैचों में रोमन रेंस को हरा चुके हैं