"ब्रॉक लैसनर को बुरी तरह हराना मेरा लक्ष्य है और ये मेरे लिए बहुत जरूरी है"

Enter caption

पिछले साल रॉ में ब्रॉक लैसनर और रे मिस्टीरियो की फ्यूड चल रही थी। ब्रॉक लैसनर रॉ के एपिसोड में रे मिस्टीरियो को ढूंढ रहे थे। ब्रॉक लैसनर ने बैकस्टेज कुछ लोगों को पीटा था। और इसके बाद उन्होंने उस समय रॉ कमेंटेटर डियो मैडिन को F5 मारा था। ये बात वो अभी तक भूले नहीं है।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Ad

मेस नाम के तौर पर इस समय वो रेट्रीब्यूशन में शामिल हैं। हाल ही मेस ने ट्वीट कर कहा कि वो अभी ब्रॉक लैसनर को हराना चाहते हैं। और उन्होंने पिछले साल ब्रॉक लैसनर ने जो उनके साथ किया था उसे भी याद किया। मेस ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किया। ये पिछले महीने डियो के नाम पर किया गया था। उन्होंने 2020 के अपने लक्ष्य को बताया वो ब्रॉक लैसनर को हराकर रहेंगे। अभी फिर इसमें उन्होंने नया कैप्शन दिया और अपनी बात रखी और कहा दिया कि ये बहुत जरूरी है।

Ad

ब्रॉक लैसनर पर तंज

आपको याद होगा पिछले साल डियो मैडिन की रॉ में ब्रॉक लैसनर के साथ छोटा सा सैगमेंट हुआ था। लेकिन ये सैगमेंट वो अभी तक नहीं भूले हैं। 4 नवंबर 2019 के रॉ के एपिसोड में जैरी लॉलर से ब्रॉक लैसनर बात कर रहे थे। डियो मैडिन ने ब्रॉक लैसनर को इस दौरान रोका था। रे मिस्टीयिरो के नाम मिलने से वैसे भी ब्रॉक लैसनर काफी गुस्से में थे। लैसनर ने इस दौरान डियो मैडिन को F5 दे दिया था। लैसनर ने डियो को एनाउंस टेबल पर मार दिया। इसके बाद वो NXT में चले गए थे।

ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 16 अक्टूबर 2020

इसके बाद से कई मौकों पर डियो मैडिन ने ब्रॉक लैसनर को हराने की बात कही थी। मैडिन इस समय मेस के रूप में रेट्रीब्यूशन के सदस्य है। हालांकि लैसनर अभी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है। लेकिन अब डियो के पास मौका होगा कि वो अपना बदला लैसनर से ले सकते हैं। फैंस की जब वापसी होगी तो ब्रॉक लैसनर की भी वापसी होगी। WWE ने उनके लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा। जब लैसनर की वापसी होगी तो फिर मेस अपना बदला ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications