हालिया WWE RAW टॉक शो में रिकोशे इस बार गेस्ट बनकर आए। इस हफ्ते WWE RAW में एक बार फिर रिकोशे को हार मिली। रिकोशे का मुकाबला टी-बार से हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त एक्शन दिखाया। मैच में मेस और अली की इंटरफेरेंस हुई। इसके चलते टी-बार ने फायदा उठाया और रिकोशे पर जीत दर्ज की।ये भी पढ़ें;- WWE TLC में आग के बीच हुए मैच में मचा बवाल, 33 साल के सुपरस्टार को रिंग में जिंदा जलाया गयाWWE सुपरस्टार रिकोशे हुए इमोशनलइस मैच के बाद सैगमेंट में सभी रेट्रीब्यूशन के मेंबर पूर्व WWE NXT सुपरस्टार के ऊपर खड़े हुए नजर आए। और उन्होंने रेट्रीब्यूशन के साथ आने को कहा। रेट्रीब्यूशन चाहता है कि रिकोशे उनके फैक्शन को ज्वाइन करे। पिछले कुछ हफ्तों से इस चीज के लिए रिकोशे हमेशा मना करते आए है। रॉ टॉक में रिकोशे से ये सवाल पूछा गया था कि वो रेट्रीब्यूशन को ज्वाइन करेंगे। रिकोशे ने यहां पर कहा कि वो पहले इस बारे में सोच नहीं रहे थे लेकिन अब इस बारे में वो बैठकर आराम से सोचेंगे।ये भी पढ़ें:- WWE TLC में रैंडी ऑर्टन द्वारा रिंग में द फीन्ड को जिंदा जलाने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई WWE में इस समय रिकोशे की पोजिशन जैसी है उससे वो बहुत ही परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत ही निराशा हो रही है। लगातार हार से रिकोशे खुश नहीं है और इसमें बदलाव चाहते हैं। ये सब कहते हुए उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए। रिकोशे ने कहा, मैं इन चीजों को फिगरआउट कर रहा हूं कि मैं हमेशा फेल क्यों हो रहा हूं। कुछ हफ्तों से ज्यादा मैं यूएस चैंपियनशिप अपने पास नहीं रख पाया। ब्रॉक लैसनर को टच तक नहीं कर पाया। हर्ट बिजनेस को नहीं हरा पाया। और अब रेट्रीब्यूशन के द्वारा मुझे हार मिल रही है। अब इसमें कुछ बदलाव की जरूरत है। ये इस समय क्या चल रहा है इसके बारे में कुछ कह नहीं सकता हूं।रिकोशे जब ये कह रहे थे तो वो काफी इमोशनल हो गए थे और आंखों में उनके आंसू थे। आर ट्रुथ ने उन्हें संभाला और मोटिवेट किया। रिकोशे ने ये कह दिया है कि उन्हें अब बदलाव की जरूरत है। लगातार हार से वो अब परेशान हो गए है। "Something's gotta change."@KingRicochet has seemingly been pushed to the brink of tears by @AliWWE and #RETRIBUTION. #RAWTalk pic.twitter.com/geXFt4xbDn— WWE (@WWE) December 22, 2020यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स द्वारा किए गए खतरनाक अटैक और चीटिंग से रोमन रेंस को मिली थी करियर की सबसे करारी हार