WWE में एक बात तय है कि जो विंस मैकमैहन को जो नहीं पसंद उसका करियर खत्म हो जाता है। विंस किसी भी सुपरस्टार्स को बड़ा चेहरा बना सकते हैं। विंस मैकमैहन में काबिलियत है जिसके कारण WWE ने इतने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है।
WWE के कुछ सुपरस्टार्स हैं जिनको विंस पसंद नहीं करते हैं। जिसके कारण उन्हें रिलीज कर दिया जाता है। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनको विंस कभी नहीं जाने देंगे। इस लिस्ट में 3 ऐसे रेसलर्स हैं जिन्हें विंस बिल्कुल भी बाहर नहीं निकालेंगे।
WWE के पूर्व चैंपियन ब्रॉक लैसनर
WWE रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से वो गायब है। लगभग 8 साल पहले ब्रॉक लैसनर ने WWE में वापसी की और फिर से वो मुकाम हासिल किया जो उन्होंने पहले किया था। चैंपियन बने दिग्गजों को हराया और एक पार्ट टाइम के रुप में WWE में जगह पक्की की।
इस बात में भी कोई शक नहीं हैं कि पिछले कई सालों से उनकी आलोचना होती रही है। वो इसलिए क्योंकि ब्रॉक एक पार्ट-टाइमर होने के बाद भी कंपनी में टॉप-स्टार हैं और कंपनी बाकी सुपरस्टार्स को मौका नहीं देती है। ब्रॉक लैसनर अपने दम पर शो को कामयाब बना सकते हैं। कोरोना वारयस के चलते कई रेसलर्स को बाहर किया गया है लेकिन ब्रॉक को विंस कभी रिलीज नहीं करेंगे। विंस जानते हैं कि ब्रॉक से WWE के इस बिजनेस को कितना फायदा होता है। कोई भी समझदार बिजनेसमैन घाटा खाने को तैयार नहीं होता और विंस की समझदारी तो सभी ने देखी है।
ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने सभी हदें पार की