रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE का सबसे बढ़िया सुपरस्टार कहा जा सकता है। इस दिग्गज ने काफी कम समय में नाम कमा लिया था। दरअसल, उन्होंने द शील्ड (The Shield) के सदस्य के रूप में अपना डेब्यू किया था और वो काफी आसानी से सफल हो गए थे।रोमन रेंस ने इतने सालों में काफी बढ़िया काम किया है और लगातार उनकी उपलब्धियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। 2020 में रोमन रेंस ने अपने करियर का सबसे बड़ा निर्णय लिया और उनका ये निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा हार मिली हैं: 6 फुट 8 इंच के तगड़े सुपरस्टार ने किया निराशरोमन रेंस ने हील के रूप में अपनी वापसी की थी और इसके बाद से वो WWE का मुख्य और सबसे ताकतवर चेहरा बन गए हैं। आइए रोमन रेंस के हील के रूप में पूरे सफर पर एक नजर डालते हैं।- हील टर्न के पहले रोमन रेंस को किया जाता था WWE में नापसंदRoman Reigns wants you to know he didn’t blow off a 10 year old fan https://t.co/dOCcPNai9o pic.twitter.com/s6LtDpxP3x— Cageside Seats (@cagesideseats) May 28, 2018रोमन रेंस ने 2014 में अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद विंस मैकमैहन ने उन्हें WWE का टॉप फेस बनाने का निर्णय लिया था। इसके चलते उन्हें लगातार जबरदस्त पुश मिला और काफी कम समय में वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने। साथ ही कई रेसलमेनिया मेन इवेंट्स भी किये। इस दौरान रोमन को हमेशा बेबीफेस के रूप में दिखाया जाता था।फैंस को रोमन रेंस उतने पसंद नहीं थे और इसके चलते उन्हें इतने सालों में बेबीफेस के रूप में अच्छा काम करने के बाद भी बू का सामना करना पड़ता था। ज्यादातर फैंस द बिग डॉग को जॉन सीना के बाद अगले टॉप फेस के रूप में नहीं दे रहे थे। इसके बावजूद WWE ने लगातार उन्हें चीयर दिलाने की काफी कोशिश की।Today, Roman Reigns turns 34-years old. Happy Birthday to WWE's 4-time WrestleMania main eventer and a Grand Slam Champion. He's accomplished a tremendous amount in just under seven years on the main roster. Expect plenty more accomplishments to come in the future. pic.twitter.com/EgdnKwmzdK— Daily DDT (@FanSidedDDT) May 25, 2019ये भी पढ़ें:- WWE 'किस्से कहानियां': जब जॉन सीना को 159 किलो के भारी-भरकम सुपरस्टार के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में मिली थी चौंकाने वाली जीतरेसलमेनिया 36 में उनका सामना गोल्डबर्ग से होने वाला था। कई लोग इससे निराश थे और दोनों ही सुपरस्टार्स को बू मिल रही थी। खैर, वायरस के फैलाव की वजह से रोमन ने रेसलमेनिया में हिस्सा लेने से इनकार किया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं