WWE सुपरस्टार्स में से कौन है सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फेमस?

रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE को दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी बनाने में विंस मैकमैहन और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की है। इस टॉप पर पहुँचने के सफर में काफी मुसीबतें भी आई मगर मैकमैहन ने हार नहीं मानी। युवा रैसलर्स आज भी WWE में जगह बनाने का सपना देखते हैं क्योंकि आज भी यह टॉप पर है।

Ad

हर दौर में एक बड़ा सुपरस्टार बनकर उभरता है, चाहे हम हल्क होगन की बात करे या फिर आज के समय में रोमन रेंस की। इनकी लोकप्रियता अधिकतर हॉलीवुड अभिनेताओं से भी कही अधिक है।

इस आर्टिकल में हम मौजूदा समय में WWE सुपरस्टार्स की लोकप्रियता के बारे में बात करने वाले हैं और कुछ की फैन फॉलोइंग देख आप चौंक उठेंगे।

# ब्रॉन स्ट्रोमैन- 2.3 मिलियन

ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन का WWE मेन रोस्टर डेब्यू 2015 में हुआ था और पिछले चार सालों में वो रॉ टैग टीम चैंपियन रहने के साथ साथ ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल और 2018 मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीत चुके हैं। पिछले सालों में ना केवल उनकी फिटनेस में सुधार हुआ है बल्कि द मॉन्स्टर अमंग मेन की लोकप्रियता भी बढ़ रही है।

Ad

फेसबुक पर उन्हें आठ लाख से कुछ अधिक लोग फॉलो करते हैं, ट्विटर पर करीब 4.8 लाख और इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या हाल ही में एक मिलियन के पार चली गई है। यानी स्ट्रोमैन की कुल फैन फॉलोइंग करीब 2.5 मिलियन है।

# एलेक्सा ब्लिस- 6 मिलियन

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस पाँच बार की WWE चैंपियन हैं और वो रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनने वाली पहली विमेन सुपरस्टार बनी थीं। वो चाहे हील किरदार में रहे या फिर बेबीफेस किरदार में, उनके फैंस उन्हें हमेशा से पसंद करते आए हैं।

Ad

फेसबुक पर उनके 1.1 मिलियन से अधिक फैंस हैं और खास बात यह है कि ट्विटर पर भी उनके फैंस की संख्या करीब इतनी ही है। इंस्टाग्राम पर जो लोग उन्हें फॉलो करते हैं उनकी संख्या 3.8 मिलियन है जो कि रोस्टर में मौजूद काफी सुपरस्टार्स से ज्यादा है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# एजे स्टाइल्स- 4.3 मिलियन

एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स

द फिनोमिनल के नाम से मशहूर इस रैसलर को मौजूदा समय में WWE के सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक माना जाता है। स्टाइल्स दो बार WWE चैंपियन भी रहे हैं। लोकप्रियता की बात करें तो वो इंडिपेंडेंट सर्किट में ही काफी सफलता हासिल कर चुके थे।

Ad

2016 में WWE में आने के बाद उनके फैंस की संख्या अभी भी लगातार बढ़ रही है। फेसबुक पर 1.3 मिलियन, ट्विटर पर एक मिलियन और इंस्टाग्राम पर उन्हें दो मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 घटनाएँ जिनसे मजबूर होकर डीन एम्ब्रोज़ को WWE छोड़नी पड़ी

# शार्लेट- 6.4 मिलियन

शार्लेट
शार्लेट

शार्लेट का मेन रोस्टर डेब्यू 2015 में हुआ था और चार साल में ही वो WWE में नौ बार की चैंपियन बन गई हैं। कुछ फैंस ये भी मानते हैं कि वो अपने पिता के 16 बार चैंपियन बनने के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली हैं। इसलिए WWE ने अभी तक जॉन सीना को सत्रहवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका नहीं दिया है।

Ad

द क्वीन को फेसबुक पर 1.3 मिलियन, ट्विटर पर 1.5 मिलियन और इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या 3.6 मिलियन से भी अधिक है।

# डेनियल ब्रायन- 15.5 मिलियन

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन ने दर्शाया है कि WWE में सफल होने के लिए कितने टैलेंट की जरूरत है। एक समय वो टैग टीम के रूप में भी सफल हुए, येस मूवमेंट ने उन्हें एक समय कंपनी का सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनाया और अब वो हील किरदार में भी सफल रहे हैं।

Ad

फेसबुक की बात करें तो उन्हें 7.9 मिलियन लोग पसंद करते हैं, ट्विटर पर 4.5 मिलियन और इंस्टाग्राम पर इस पूर्व चैंपियन को 3.1 लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें: 5 बड़े नाम जिन्हें अंडरटेकर WWE में कभी नहीं हरा पाए

# बैकी लिंच- 6.7 मिलियन

बैकी लिंच
बैकी लिंच

द मैन के नाम से रैसलिंग यूनिवर्स में प्रसिद्ध बैकी लिंच के नाम एक ही समय पर रॉ और स्मैकडाउन चैंपियन रहने का रिकॉर्ड है। साथ ही साथ वो रैसलमेनिया 35 में रोंडा राउजी और शार्लेट के साथ मिलकर किसी रैसलमेनिया को हेडलाइन करने वाली पहली सुपरस्टार भी बनी थीं।

Ad

फेसबुक पर उन्हें 1.2 मिलियन, ट्विटर पर 1.6 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन लोग पसंद करते हैं। यह संख्या अभी और बढ़ने वाली है क्योंकि मौजूदा समय में वो WWE विमेंस रोस्टर की चैंपियन हैं।

# सैथ रॉलिंस- 12.1 मिलियन

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को हराते हुए अपने करियर में पहली बार यूनिवर्सल टाइटल हासिल किया था। मौजूदा समय को द शील्ड के इस पूर्व मेंबर के करियर का सबसे बेहतरीन दौर कहा जा सकता है।

Ad

फेसबुक पर इस चैंपियन रैसलर को 4.6 मिलियन से अधिक लोग पसंद करते हैं, ट्विटर पर 3.5 मिलियन और इंस्टाग्राम पर चार मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ये आंकड़े उन्हें मौजूदा समय में WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में शुमार करने के लिए काफी हैं।

यह भी पढ़ें: 5 कारण क्यों विंस मैकमैहन को अब रोमन रेंस पर भरोसा नहीं रहा

# ब्रॉक लैसनर- 10.7 मिलियन

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर को गॉड गिफ़्टेड एथलीट्स में से एक माना जाता है क्योंकि वो WWE के भी और MMA में भी सबसे सफल रैसलर्स में से एक रहे हैं। जिस तरह वो रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी को मिनट भर भी टिकने नहीं देते, उसी तरह लोकप्रियता के मामले में भी वो बड़े-बड़े दिग्गजों को मात दे रहे हैं।

Ad

फेसबुक की ही बात कर ले तो उन्हें 9.4 मिलियन लोग पसंद करते हैं और यह संख्या जल्द ही दस मिलियन के भी पार जाने वाली है। ट्विटर पर उन्हें 1.3 मिलियन लोग करते हैं। द बीस्ट उन चुनिंदा एथलीट्स में से एक हैं जो इंस्टाग्राम का प्रयोग नहीं करते। मगर उनकी फेसबुक और ट्विटर की फैन फॉलोइंग मिलाकर ही अन्य सुपरस्टार्स से बहुत अधिक है।

# जॉन सीना- 67.1 मिलियन

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना को अगले साल WWE में काम करते करते दो दशक पूरे होने वाले हैं। इतने सालों से वो इस रैसलिंग कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं तो उनमें कुछ तो खास बात होगी ही। 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और WWE के इतिहास के सबसे सफल रैसलर्स में इनका नाम लिया जाता है।

Ad

फैन फॉलोइंग पर नजर डालें तो फेसबुक पर उन्हें कुल 44 मिलियन लोग पसंद करते और यह संख्या अन्य सुपरस्टार्स से बहुत ज्यादा है। ट्विटर पर 11.5 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 11.6 मिलियन लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले नाम जो WWE में जॉन सीना को हरा चुके हैं

# रोमन रेंस- 25.9 मिलियन

रोमन रेंस
रोमन रेंस

आमतौर पर कुछ लोग रोमन रेंस को इस समय का जॉन सीना कहते हैं मगर रोमन खुद इस बारे में नाराजगी जाहिर कर चुके हैं कि जॉन सीना, जॉन सीना हैं और रोमन रेंस, रोमन रेंस है। दोनों में तुलना करना रैसलिंग के लिए ठीक नहीं है।

खैर, रोमन इस दौर में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और फेसबुक पर उन्हें 21 मिलियन, ट्विटर पर 3.7 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन लोग पसंद करते हैं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications