WWE दिग्गज रोमन रेंस का 'ट्राइबल चीफ' किरदार क्यों 'बिग डॉग' से काफी बेहतर और खतरनाक है?

WWE
WWE

रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से है। उनके पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप मौजूद है। साथ ही वो पिछले कई महीनों से स्मैकडाउन (SmackDown) को अपने दम पर रेटिंग्स दिला रहे हैं। देखा जाए इस समय रोमन रेंस की प्रशंसा सभी करते हैं और उन्हें वर्तमान में सिर्फ WWE ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा है। इसके बावजूद शुरुआत से ऐसा नहीं है।

रोमन रेंस को WWE में पहले काफी हेट का सामना करना पड़ता था

WWE
WWE

रोमन रेंस को भारत और अन्य देशों में शुरुआत से ही काफी पसंद किया गया है। इसके बावजूद अमेरिकी फैंस को रोमन पसंद नहीं आते थे। द शील्ड के साथ रहते हुए उन्होंने प्रभावित नहीं किया था। ग्रुप से अलग होने के बाद लग रहा था कि सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसके बावजूद विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस को टॉप स्टार के रूप में चुना है। रोमन रेंस काफी तेजी से एक टॉप फेस के रूप में आगे बढ़े।

ये भी पढ़ें:- 58 साल के दिग्गज रेसलर का हुआ निधन, WWE समेत फेमस सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं आई सामने

फैंस को विंस की पसंद अच्छी नहीं लगती थी। कई लोगों का मानना था कि रोमन रेंस के पास बढ़िया रेसलिंग स्किल्स नहीं है और वो माइक पर भी अच्छे नहीं है। इसके अलावा रेंस पहले की तरह वेस्ट पहनकर और द शील्ड के पुराने थीम सॉन्ग के साथ आते थे। साथ ही उनका कैरेक्टर समय के साथ बोरिंग होते जा रहा था। खैर, कई लोगों को आज भी उनका 'द बिग डॉग' वाला कैरेक्टर पसंद आता है।

रोमन रेंस के WWE कैरेक्टर में बदलाव का सफर

WWE
WWE

रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच WrestleMania 36 में मैच देखने को मिलने वाला था। इस समय तक रोमन रेंस को हेट मिलती थी और ये एक टॉप फेस के लिए अच्छी चीज़ नहीं थी। खैर, वायरस के फैलाव की वजह से रोमन ने WWE से दुरी बनाने का निर्णय लिया। इसके चलते द बिग डॉग ने WrestleMania में मैच नहीं लड़ा।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का 174 किलो के WWE दिग्गज के खिलाफ हुआ खतरनाक मैच, बीस्ट ने अजीबोगरीब तरीके से जीतते हुए चौंकाया था

इसके बाद रोमन रेंस महीनों तक दिखाई नहीं दिए थे और फैंस उन्हें वापस देखना चाहते थे। अचानक से रोमन रेंस की वापसी SummerSlam में द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के मैच के बाद देखने को मिली। उन्होंने आकर दोनों सुपरस्टार पर बुरी तरह हमला कर दिया था और वो पहले से अलग लुक में दिखाई दे रहे थे।

रोमन रेंस को कौन-सी चीज़ बेहतर बनाती हैं?

WWE
WWE

रोमन रेंस के कैरेक्टर और करियर में पूरी तरह बदलाव का मुख्य कारण सही मायने में पॉल हेमन है। ये दिग्गज SummerSlam के बाद से ही रोमन रेंस के साथ दिखाई दे रहे हैं। रोमन रेंस का प्रोमो वर्क पहले फैंस को पसंद नहीं आता था। इसके बावजूद इस समय रेंस अचानक से माइक पर सबसे बेहतर सुपरस्टार बन गए।

ये भी पढ़ें:- 2006 में WWE दिग्गज ने रचा था इतिहास, जॉन सीना को हराकर सभी फैंस को दिया था बड़ा शॉक

इसके साथ ही रोमन रेंस अपने पुराने गियर में नहीं आते हैं और अब वो अपनी शानदार फिजिक दिखाते हैं। 'ट्राइबल चीफ' ने अपने थीम सॉन्ग में भी बदलाव किया है। रोमन ने अपने मूव्स में बढ़ोतरी की है और इस दौरान उन्होंने सबमिशन मूव का उपयोग करना भी शुरू कर दिया है। इन सभी चीज़ों के साथ रोमन रेंस ने रेसलिंग करना कम कर दिया है।

वो अब पहले की तरह लगातार हर हफ्ते रेसलिंग नहीं करते हैं। इसके चलते उनके मैच अब बोरिंग नहीं रहते हैं। अब वो कम मैच लड़ते हैं और हर मैच में बेहतर स्टोरी दिखाने की कोशिश करते हैं। साथ ही पॉल हेमन अब रोमन के लिए सोचसमझकर विरोधी चुनते हैं। इसके चलते रोमन रेंस का प्रदर्शन पहले से बेहतर बन गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।