रोंडा राउजी ने बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के ऊपर कसा जबरदस्त तंज

Enter caption

रोंडा राउजी की वापसी का इंतजार पूरा WWE यूनिवर्स कर रहा हैं। एक साल से ज्यादा का समय हो गया रोंंडा राउजी WWE टीवी पर नजर नहीं आई हैं। हाल ही में वो ट्रेनिंग करती हुई नजर आईं और अब उनकी वापसी की खबरें तेज हो गई हैं। WWE 2K बैटलग्राउंड में हाल ही में रोंडा राउजी अपने ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट से स्ट्रीमिंग करती हुई नजर आईं। यहां पर उन्होंने बैकी लिंच को लेकर बड़ी बात कही। स्ट्रीमिंग में रोंडा राउजी गेम खेलते हुए अपना बॉक्स नहीं खोलने की बात कही। बैकी लिंच को यहां पर 92 की रेटिंग मिली है और इस पर भी रोंडा गुस्से में नजर आईं।

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

रोंडा राउजी ने बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी बात इस स्ट्रीमिंग के दौरान की है।

उन्होंने बैकी लिंच को उतनी रेटिंग दी है जितनी मुझे? वो जानती हैं ये सब बकवास है। और तुम भी जानते हो ये बकवास है। मैं अपना बॉक्स नहीं ओपन करूंगी और बैकी अकेले ही सही है। मुझे जिंजर बॉक्स नहीं चाहिए। ये कोई नहीं कर सकता है। हां सैथ रॉलिंस जरूर हो सकते हैं लेकिन आप जानते हो ये उनकी चीज ही है।

WWE में रोंडा राउजी और बैकी लिंच

WWE रिंग में रोंडा राउजी और बैकी लिंच की दुश्मनी खतरनाक रही है। रेसलमेनिया 35 में बैकी लिंच, रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच मेन इवेंट में मैच हुआ था। पहली बार रेसलमेनिया इतिहास में विमेंस के बीच मेन इवेंट हुआ था। बैकी लिंच ने इस मैच में जीत हासिल कर रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी। वैसे सोशल मीडिया पर भी पहले बैकी लिंच और रोंडा राउजी एक दूसरे के दुश्मन रह चुके हैं।

अब लाइव स्ट्रीमिंग में भी गेम के दौरान बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के ऊपर रोंडा राउजी के ऊपर कमेंट किया है। शायद बैकी लिंच इसका जवाब दे सकती हैं। रोंडा राउजी कब WWE में वापसी करने वाली हैं इसके बारे में किसी को नहीं पता है। फैंस चाहते हैं कि अब वो रिंग में आकर एक्शन में नजर आए। हालांकि इस समय रॉ को उनकी जरूरत भी है। रॉ की रेटिंग का हाल काफी बुरा है। रोंडा राउजी अगर आ जाएँगी तो रेटिंग को भी फायदा होगा।

ये भी पढ़ें: WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

Quick Links