Hell in a Cell से पहले WWE Raw को हुआ भारी नुकसान, विंस मैकमैहन की मुश्किलें बढ़ी

Enter caption

इस हफ्ते Raw को लेकर फिर से बुरी खबर सामने आई है। शायद विंस मैकमैहन इस खबर को सुनकर परेशान हो जाएंगे।सीजन प्रीमियर के Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की व्यूअरशिप में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।Showbuzz Daily की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते Raw की व्यू्अरशिप 1.777 मिलियन रही।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 तरीके जिनसे WWE के दिग्गज रैंडी ऑर्टन से अपना बदला पूरा कर सकते हैं

पिछले हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.855 मिलियन थी। इस हफ्ते बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सीजन प्रीमियर की वजह से सभी को लगा था कि इस बार रेटिंग में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। पहले घंटे की Raw की व्यूअरशिप 1.806 मिलियन रही। दूसरे घंटे में इसमें बढ़ोत्तरी हुई और ये 1.835 मिलियन पहुंची। लेकिन हमेशा की तरह तीसरे घंटे में रॉ का बुरा हाल रहा। तीसरे घंटे में ये 1.689 मिलियन रह गई।

Raw का बुरा हाल

पिछले कुछ हफ्तों से ऐसा लग रहा था कि Raw की व्यूअरशिप में सुधार हो रहा है। लेकिन फिर वही हाल शुरू हो गया है। तीसरे घंटे में मेन इवेंट होने के बावजूद रेटिंग में सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि इस हफ्ते का एपिसोड ठीक रहा था। शो की शुरूआत में ही एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड नजर आए। रेट्रीब्यूशन से इनकी बातचीत हुई। इसके बाद 8 मैन टैग टीम मैच भी देखने को मिला था। शो का अंत रैंडी ऑर्टन और मैकइंटायर के सैगमेंट से हुआ था।

यह भी पढ़ें: 4 कारणों से रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ सभी को चौंकाते हुए नए फिनिशर का इस्तेमाल किया

हैल इन ए सैल से पहले ये रॉ का अंतिम एपिसोड था। अब हैल इन ए सैल पीपीवी होने वाला है। कुछ ही दिन इस पीपीवी के लिए बचे हैं। इससे पहले रॉ के एपिसोड की व्यूअरशिप कम होना खतरे का संकेत है। विंस मैकमैहन जरूर इस खबर को सुनकर परेशान होंगे। पिछले एक साल से रॉ का बुरा हाल हो रहा है। रॉ तीन घंटे की होती है तो इससे कंपनी को ज्याद उम्मीदें रहती है। स्मैकडाउन की रेटिंग में भी कमी आई थी लेकिन रोमन रेंस की वापसी के बाद रेटिंग में बढ़ोत्तरी हो गई है। रॉ की रेटिंग में सुधार नहीं हो रहा है। रॉ में कोई बड़ा चेहरा भी अभी मौजूद नहीं है। कुछ भी हो ये खबर बिल्कुल भी कंपनी के लिए अ्च्छी नहीं है।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों हैल इन ए सैल 2020 में रोमन रेंस vs जे उसो का रीमैच WWE का सबसे सही फैसला है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications