इस साल रंबल मैच में सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) ने वापसी की और चार सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। WWE रोस्टर में सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा नाम है और इसके बाद उन्होंने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में भी कदम रखा। हाल ही में WWE द बंप शो में उन्होंने हिस्सा लिया और अपनी वापसी के बारे में बताया। सैथ रॉलिंस ने करीब दो महीने बाद WWE में वापसी की थी। ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जिनके Elimination Chamber मैच जीतने से रोमन रेंस को कोई परेशानी नहीं होगी और 3 जिनका जीतना रोमन के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता हैWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने दिया बहुत बड़ा बयानWWE रोस्टर में सैथ रॉलिंस का स्थान काफी ऊंचा है और उन्होंने कई चैंपियनशिप अपने नाम की है। सैथ रॉलिंस ने इस बार जिस तरह वापसी की वो शानदार रही थी लेकिन यहां एक बार फिर फैंस की कमी देखने को मिली। फैंस अगर रहते तो काफी चीयर वो सैथ रॉलिंस को करते और उन्हें भी काफी मजा आता। साल 2016 में जब सैथ रॉलिंस ने वापसी की थी तो क्राउड का जबरदस्त समर्थन उन्हें मिला था। ये भी पढ़ें: अंडरटेकर का 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे दिग्गज के साथ हुआ था बहुत ही खतरनाक मैच, बिना 'हारे' भी मिली थी हारसैथ रॉलिंस ने इस शो में कहा, साल 2016 में वापसी की थी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे क्योंकि मैंने फैंस को बहुत मिस किया था। इस बार रंबल मैच में वापसी और तब की वापसी में सिर्फ फैंस का ही फर्क है। क्राउड का रिएक्शन बहुत ही शानदार होता है। मैं दो महीने बाद वापस आया और मुझे पता है कि फैंस मेरा स्वागत शानदार तरीके से करते। अगर लाइव क्राउड होता तो रिएक्शन ही अलग होता। फैंस की वजह से ही मैं इस इंडस्ट्री में आया हूं। यहां से कई मोमेंट शेयर करने के लिए मिलते हैं। काफी अच्छी फीलिंग यहां पर आती है। मैं एरीना में फैंस को काफी मिस इस समय कर रहा हूं। अगर वो होते तो मजा आ जाता। Welcome BACK to #WWETheBump, @WWERollins! pic.twitter.com/kolz1OG9rb— WWE’s The Bump (@WWETheBump) February 17, 2021ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो किसी भी हालत में WWE छोड़ने का मन बना चुके थेसैथ रॉलिंस ने अब पूरी तरह वापसी कर ली है और उनकी नजरें अब WrestleMania 37 के ऊपर है। सैथ रॉलिंस बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और इस इवेंट में उनका बड़ा मैच जरूर होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।