WWE WrestleMania में Seth Rollins का कैसा रहा प्रदर्शन: Roman Reigns के अलावा किन दिग्गजों को दी शिकस्त?

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का WrestleMania प्रदर्शन
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का WrestleMania में प्रदर्शन

Seth Rollins: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने कंपनी में कई साल दिए हैं। वह 2012 में मेन रोस्टर का हिस्सा बने थे। उस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और डीन एम्ब्रोज़ (Dean Ambrose) भी उनके साथ थे। यह ग्रुप द शील्ड (The Shield) कहलाता था और इन्होंने 2012 में सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) के दौरान डेब्यू किया था।

सैथ अगले साल हुए WrestleMania 29 का हिस्सा बने थे। यह उनका पहला मेनिया था, जिसमें वह सिक्स मैन टैग टीम मैच का हिस्सा थे। इसमें उनके विरोधी शेमस, रैंडी ऑर्टन, और बिग शो थे। 10 मिनट 33 सेकेंड चले इस मैच में द शील्ड को जीत मिली थी। यह बेहद खास बात थी क्योंकि वह अपने पहले WrestleMania में जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

WrestleMania 30 में वह केन और द आउटलॉज के साथ मुकाबला कर रहे थे। यह उनका दूसरा WrestleMania था और इसमें भी उन्हें जीत मिली थी। यहां यह बताना जरूरी है कि इस समय भी वह टैग टीम मैच का हिस्सा थे और द शील्ड के मेंबर के तौर पर काम कर रहे थे। सैथ रॉलिंस अगले साल WrestleMania 31 का हिस्सा थे जहां उन्होंने जो किया, वह आज भी रिकॉर्ड है।

youtube-cover

सैथ रॉलिंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान अपना मैच रैंडी ऑर्टन के हाथों हार गए थे। यह उनकी WrestleMania में पहली हार थी। इस शो के मेन इवेंट के दौरान उन्होंने अपना Money in the Bank ब्रीफकेस ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस पर कैश इन करके सबको चौंका दिया था। इस पल को माइकल कोल ने "हाईस्ट ऑफ द सेंचुरी" कहा था। वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। रॉलिंस चोट के कारण WrestleMania 32 का हिस्सा नहीं थे।

WrestleMania 33 में वह ट्रिपल एच के साथ अनसैंक्शनड मैच का हिस्सा थे। यह कहानी तब शुरू हुई थी, जब रॉलिंस अपनी चोट से ठीक होकर वापस आए थे। इसमें उन्हें जीत मिली थी। WrestleMania 34 में वह द मिज़ और फिन बैलर के साथ ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा थे। यह मैच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हो रहा था और रॉलिंस को जीत मिली थी।

youtube-cover

WrestleMania 35 में वह ब्रॉक लैसनर के साथ मुकाबला कर रहे थे। इसमें वह WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ रहे थे। इसमें उन्हें जीत मिली थी और वह यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। WrestleMania 36 में वह केविन ओवेंस के साथ नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच का हिस्सा थे। इसमें उन्हें अपने WrestleMania के सफर में दूसरी हार मिली थी। WrestleMania 37 में वह सिजेरो के हाथों हार गए थे।

WrestleMania 37 में पहली बार नाईट 1 और नाईट 2 वाला कॉन्सेप्ट शुरू किया गया था। WrestleMania 38 में वह कंपनी में वापसी कर रहे कोडी रोड्स के हाथों हार गए थे। WrestleMania 39 में वह लोगन पॉल को हराने में सफल रहे थे

youtube-cover

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस WrestleMania XL की दोनों नाईट में मैच लड़ेंगे

सैथ रॉलिंस इस साल होने वाले WrestleMania के दोनों नाईट में काम करेंगे। वह पहली नाईट में कोडी रोड्स के साथ टैग टीम मैच का हिस्सा बनेंगे, जबकि दूसरी नाईट में वह अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। यह देखना होगा कि उन्हें अपने दोनों मैचों में जीत मिलेगी, या फिर वह किसी एक में हार का सामना करेंगे।

Quick Links