'' सैथ रॉलिंस को WWE में गंजा कर देना चाहिए''

Ankit
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

दिग्गज रेसलर सीएम पंक WWE से लगभग 6 साल से दूर हैं लेकिन सभी इवेंट्स पर पैनी नजर रखते हैं। WWE की स्टोरीलाइंस को लेकर वो सोशल मीडिया पर हमेशा से अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, अब उन्होंने रे मिस्टीरियो एक खास सलाह दी है।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 10 अगस्त, 2020

रे मिस्टीरियो को टीवी पर तबसे नहीं देखा गया है जबसे उन्हें सैथ रॉलिंस के खिलाफ एक्सट्रीम रूल्स में हार का सामना करना पड़ा। अब रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिट आने वाली पीपीवी समरस्लैम में पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस का सामने करने वाले हैं। हालांकि अस हफ्ते की रॉ में सैथ रॉलिंस ने जमकर डॉमिनिक की पिटाई थी। सैथ रॉलिंस ने रस्सियों में फंसा कर डॉमिनिक को कंडो स्टिक से मारा था। समरस्लैम से पहले इस तरह की मार ने डॉमिनिक को बता दिया है कि पीपीवी में रॉलिंस के खिलाफ जंग आसान नहीं होने वाली है।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ, 10 अगस्त 2010: शो की सबसे अच्छी और बुरी बातें

अब एक इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर हुई है जिसमें सैथ रॉलिंस दिख रहे हैं। इसी पोस्ट पर पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक ने लिखा है कि सैथ रॉलिंस का सिर गंजा कर देना चाहिए क्योंकि वो आज से पहले कभी नहीं हुआ।

WWE
WWE

WWE में ऐसा क्या हुआ?

इस हफ्ते की Raw की शुरुआत समोआ जो ने की और ऐलान किया कि रिंग में WWE समरस्लैम में सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच होने वाले मैच की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग होगी। साथ ही में बतौर WWE सुपरस्टार डॉमिनिक अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। डॉमिनिक अपने साथ कैंडो स्टिक लेकर आए थे लेकिन सैथ रॉलिंस इससे नाराज दिखे। इसके बाद सैथ रॉलिंस और हम्बर्टो कारिलो का मैच हुआ और उसको रॉलिंस ने जीत लिया।

Ad

ये भी पढ़ें: 7 बातें जो WWE ने इस हफ्ते रॉ के जरिए इशारों-इशारों में बताई

मैच के बाद बडी मर्फी और रॉलिंस ने डॉमिनिक के ऊपर हमला बोल दिया। डॉमिनिक इस बार वापसी नहीं कर पाए। रॉलिंस ने कैंडो स्टिक से डॉमिनिक के ऊपर हमला किया। मर्फी ने भी डॉमिनिक की टीशर्ट को फाड़ दिया था। डॉमिनिक इसके बाद काफी दर्द में नजर आए। सैथ रॉलिंस और मर्फी ने डॉमिनिक को इतना मारा की उनके शरीर पर निशान पड़ गए।

सैथ रॉलिंस इस कहानी को काफी जबरदस्त बना रहे हैं। रे मिस्टीरियो के साथ उनकी स्टोरी अच्छी थीलेकिन ऐसा माना जा रहा है कि डॉमिनिक के साथ भी उनका मैच जबरदस्त होगा। अगर डॉमिनिक समरस्लैम में जीत जाते हैं तो उनके करियर का आगाज बेहद शानदार होगा। खैर, समरस्लैम पीपीवी 23 अगस्त और भारत में 24 अगस्त को होने वाली है। देखना होगा कि इस मैच में क्या रोमांचक होता है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications