इस हफ्ते WWE रॉ में सैथ रॉलिंस का समरस्लैम के लिए मैच तय हो गया है। दरअसल WWE रॉ में सैथ रॉलिंस के साथ बडी मर्फी भी रिंग में आए। सैथ रॉलिंस ने इसके बाद कमेंटेटर पर निशाना साधा और कहा कि जब पिछले हफ्ते WWE रॉ में डॉमिनिक उन्हें मार रहा था, तो तुम उन्हें चीयर कर रहे थे। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने मर्फी को कमेंटेटर को वहां से ले जाने के लिए कहा। हालांकि जो ने मर्फी को रोक दिया।यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 3 अगस्त, 2020बडी मर्फी और रॉलिंस रिंग में इसके बाद चेयर लेकर खड़े थे।लेकिन पीछे से आकर डॉमिनिक ने केंडो स्टिक से मर्फी और रॉलिंस पर अटैक कर दिया। रॉलिंस ने गलती से स्टिक से मर्फी को मार दिया, लेकिन डॉमिनिक ने सैथ रॉलिंस को शानदार अंदाज में 619 मूव दे दिया। इसके बाद डॉमिनिक ने टॉप रोप से जबरदस्त मूव लगाया। बाद में सैथ रॉलिंस ने डॉमिनिक द्वारा WWE समरस्लैम के लिए दिए गए चैलेंज को स्वीकार कर लिया।There's no telling what will happen when @WWERollins FIGHTS @35_Dominik at #SummerSlam! https://t.co/XevzgaU1YG pic.twitter.com/J2LtpjNJPW— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 4, 2020WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक की फ्यूडआपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सैथ रॉलिस और रे मिस्टीरियो फ्यूड में थे। सैथ रॉलिंस ने दो बार रे की आंख पर हमला कर दिया था। हालांकि इस स्टोरीलाइन का हिस्सा डॉमिनिक भी थे। वहीं सैथ रॉलिंस का साथ बडी मर्फी ने दिया था। लगातार हर दफे WWE रॉ में इस स्टोरीलाइन मे कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा था। रे मिस्टीरियो इंजरी की वजह से बाहर चल रहे हैं। डॉमिनिक को एक बड़ा डेब्यू मैच मिलने वाला है ये बात तो सभी को पता है। अब डॉमिनिक का डेब्यू मैच WWE समरस्लैम में होगा। इस चीज का इंतजार लगभग सभी फैंंस कर रहे थे । रे मिस्टीरियो भी यही चाहते थे। WWE ने पिछले कुछ महीनों से डॉमिनिक को काफी अच्छे से बिल्ड किया है। खासतौर पर सैथ रॉलिंस इस समय हील के कैरेक्टर को काफी अच्छे से निभा रहे हैं। डॉमिनिक को सैथ रॉलिंस की फ्यूड का आगे जाकर बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है। वैसे डॉमिनिक लगातार सैथ रॉलिंस के ऊपर हावी रहे हैं। पिछले हफ्ते भी डॉमिनिक ने सैथ रॉलिंस और बडी के ऊपर हमला किया था। और इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 23 अगस्त को समरस्लैम का आयोजन होगा। और फैंस अब इस बडे़ मैच के लिए तैयार हो गए है। इसके अलावा एक और मैच का ऐलान समरस्लैम के लिए किया गया है। अपोलो क्रूज का मुकाबला MVP के साथ होगा। दोनों के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।The #USTitle will be on the line in a rematch at #SummerSlam when @WWEApollo defends the gold against @The305MVP! https://t.co/7rOtTJ3vIX pic.twitter.com/drWpDg41lZ— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 4, 2020यह भी पढ़ें: 3 ऐसे मौके जब जॉन सीना की खूब पिटाई की गई