बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में सैथ रॉलिंस के WWE करियर के 5 यादगार पल

डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस
डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को WWE का हिस्सा बने करीब एक दशक बीत चुका है। आपको बता दें, सैथ रॉलिंस ने अपने मेन रोस्टर करियर की शुरूआत द शील्ड के रूप में की और इसके बाद द शील्ड से अलग होने के बाद वह कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे। कंपनी का टॉप सुपरस्टार बनने के लिए रॉलिंस ने अपने गिमिक में भी बदलाव कर लिया था।

ये भी पढ़ें: WWE के दिग्गज स्टार सैंटिनो मरैला की बेटी बियांका करैली के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए

यही नहीं, रॉलिंस WWE के फेस के रूप में जॉन सीना की जगह लेने में सफल रहे थे और इस दौरान उन्हें ट्रिपल एच और अथॉरिटी से काफी समर्थन मिला था। हालांकि, WWE में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता और आपको बता दें, रॉलिंस ने Raw के एक एपिसोड के दौरान केविन ओवेंस पर हमला करके हील टर्न लेते हुए सभी को चौंका दिया था। इस आर्टिकल में हम सैथ रॉलिंस के बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में कंपनी में 5 यादगार पलों का जिक्र करने वाले हैं।

5- WWE में ट्रिपल एच को हराकर किंगस्लेयर बनना

ट्रिपल एच और सैथ रॉलिंस
ट्रिपल एच और सैथ रॉलिंस

फिन बैलर के यूनिवर्सल चैंपियनशिप त्यागने के बाद WWE Raw के एक एपिसोड के दौरान नए चैंपियन के लिए फेटल फोर वे मैच देखने को मिला। इस मैच के दौरान ट्रिपल एच ने रोमन रेंस को पेड्रिगी देकर सैथ रॉलिंस द्वारा एलिमिनेट करा दिया था और अंत में रिंग में केवल रॉलिंस & केविन ओवेंस ही बचे थे। ऐसा लग रहा था कि ट्रिपल एच इस मैच में रॉलिंस को जीतने में मदद करेंगे लेकिन उन्होंने सबको चौंकाते हुए रॉलिंस को धोखा देकर ओवेंस को मैच जीतने में मदद की।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: कंपनी बड़े सुपरस्टार को वापस लाने की कर रही है कोशिश, जॉन मोक्सली के वापसी की उठी मांग

इस घटना की वजह से रॉलिंस ने बेबीफेस टर्न ले लिया और वह फैन फेवरिट सुपरस्टार बनकर उभरे। इसके बाद रॉलिंस को काफी मुश्किलों के बाद WrestleMania 33 में ट्रिपल एच का सामना करने का मौका मिला। जैसा कि उम्मीद थी, रॉलिंस इस मैच में ट्रिपल एच को हराकर अपना बदला लेते हुए किंगस्लेयर बने थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- WWE में सैथ रॉलिंस का डीन एंब्रोज के साथ रियूनाइट होना

डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस
डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस

WWE WrestleMania 33 के बाद सैथ रॉलिंस के बेबीफेस सुपरस्टार के रुप में लोकप्रियता में कमी आई थी। इसके बाद रॉलिंस के डीन एंब्रोज के साथ स्टोरीलाइन शुरू हुई और इसकी शुरूआत डीन एंब्रोज द्वारा मिजटूराज के हाथों सैथ रॉलिंस के पिटने से बचाने से हुई।

इसके बाद ये दोनों टीम बनाने के संकेत देते रहे और आखिरकार SummerSlam 2017 से पहले Raw के आखिरी एपिसोड के दौरान जब इन दोनों सुपरस्टार्स ने शील्ड स्टाइल में अपनी फिस्ट आगे की तो इन दोनों को फैंस से जबरदस्त चीयर मिला। इसके बाद रॉलिंस & एंब्रोज SummerSlam में शेमस & सिजेरो को हराकर नए Raw टैग टीम चैंपियंस बने।

3- सैथ रॉलिंस का WWE आईसी चैंपियनशिप रन

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस WrestleMania 34 में द मिज और फिन बैलर को हराकर नए आईसी चैंपियन बने थे। Raw के टॉप चैंपियन होने के बावजूद भी ब्रॉक लैसनर अनुपस्थित थे और उनकी अनुपस्थिति में रॉलिंस के आईसी चैंपियन के रूप में बेहतरीन रन की शुरूआत हुई।

इस दौरान रॉलिंस ने न केवल आईसी चैंपियनशिप की वैल्यू बढ़ाई बल्कि उनके खिलाफ फ्यूड करने वाले डॉल्फ जिगलर जैसे कई सुपरस्टार्स को भी काफी फायदा हुआ था। इस बेहतरीन रन की वजह से रॉलिंस रेड ब्रांड के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार बन गए थे।

2- WWE Raw में गौंटलेट मैच में शानदार परफॉर्मेंस

सैथ रॉलिंस और जॉन सीना
सैथ रॉलिंस और जॉन सीना

सैथ रॉलिंस साल 2018 में WWE Elimination Chamber मैच का हिस्सा बने थे और इस मैच के विजेता को WrestleMania 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने का मौका मिलने वाला था। आपको बता दें, Elimination Chamber से पहले Raw के आखिरी एपिसोड में गौंटलेट मैच देखने को मिला और इस मैच की शुरूआत रॉलिंस और रोमन रेंस ने की।

इसके बाद रॉलिंस और रेंस के बीच शानदार मुकाबला हुआ और रॉलिंस रोल अप के जरिए रेंस को पिन करके एलिमिनेट करने में सफल रहे। इसके बाद जॉन सीना की एंट्री हुई और 30 मिनट तक शानदार मुकाबले के बाद रॉलिंस ने सीना को भी एलिमिनेट कर दिया। हालांकि, इसके बाद रिंग में आए इलायस ने रॉलिंस को एलिमिनेट कर दिया लेकिन इस मैच में किये गए बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए रॉलिंस को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी तारीफ मिली थी।

1- साल 2019 में WWE में ब्रॉक लैसनर को दो बार हराना

ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस
ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस

ब्रॉक लैैसनर को सबसे डोमिनेंट WWE सुुपरस्टार्स में सेे एक माना जाता है और काफी कम सुपरस्टार उन्हें क्लीन तरीके से हरा पाए हैं। आपको बता दें, Royal Rumble 2019 का विजेेेेता बनने के बाद सैथ रॉलिंस नेे WrestleMania 35 मेंं ब्रॉक को चैलेंज किया और इस मैच में रॉलिंस ने ब्रॉक को हराकर सभी को हैरान कर दिया था।

इसके बाद लैसनर Extreme Rules में अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करके एक बार फिर WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। जल्द ही, SummerSlam में इन दोनों का एक बार फिर सामना हुआ और इन दोनों सुपरस्टार्स ने मैच में बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, आखिर में रॉलिंस, लैसनर को क्लीन तरीके से पिन करते हुए अपने करियर में दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियन बने।