पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज ने हाल ही में ये खुलासा किया था कि रैने यंग प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद रैने यंग ने भी ये बात सोशल मीडिया पर बताई। हाल ही में रैने यंग ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे के जैंडर को लेकर खुलासा किया। रैन येंग ने केक की पिक्चर पोस्ट की और इसके साथ उन्होंने हिंट दिया है कि लड़की होगी। रैने यंग और पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज करीब सात साल से साथ में है।ये भी पढ़ें: WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: ड्रीम मैच ने फैंस की जगाई उम्मीदें, डेब्यू पर हार ने किया सबसे ज्यादा निराश View this post on Instagram A post shared by Renee Paquette (@reneepaquette)WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं सामने आईडीन एंब्रोज इस समय AEW में काम कर रहे हैं। जॉन मोक्सली उनका नाम वहां पर है। WWE मेन रोस्टर में साल 2012 सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने डेब्यू किया था। शील्ड के रूप में ये आए थे। इनके साथ सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस थे। डीन एंब्रोज के डेब्यू के कुछ समय बाद ही रैने यंग ने भी WWE में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2013 से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।रैने यंग के बच्चे का जैंडर पता लगने के बाद कई WWE सुपरस्टार्स ने उन्हें बधाई देकर संदेश भेजा है। View this post on Instagram A post shared by Renee Paquette (@reneepaquette)Enter captionडीन एंब्रोज और रैने यंग का WWE में सफर अच्छा रहा है। डीन एंब्रोज ने शील्ड के तौर पर डेब्यू करने के बाद सिंगल रन में कई चैंपियनशिप अपने नाम की। रैने यंग ने भी कमेंट्री और प्रजेंटर के रूप में नया मुकाम यहां पर हासिल किया। डीन एंब्रोज ने AEW के शो में इस बात का खुलासा किया था कि रैने यंग प्रेग्नेंट हैं और उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। ये भी पढ़ें: 2020 में ब्रे वायट के 5 शानदार सैगमेंट्स जो फैंस को सालों तक याद रहेंगेइस हफ्ते AEW के शो में कैनी ओमेगा के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डीन एंब्रोज हार गए थे। शायद अब जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। डीन एंब्रोज भी जल्द से जल्द रैने यंग के पास जाएंगे। ये काफी अच्छी खबर है। फिलहाल सभी WWE सुपरस्टार्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है और ढेर सारी शुभकामनाएं रैने यंग और डीन एंब्रोज को दी है। अब रैने यंग और डीन एंब्रोज इस नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का अगला प्रतिदंद्वी बनाया गया