ब्रॉक लैसनर के बचपन के दोस्त ने मौजूदा WWE चैंपियन का बनाया भद्दा मजाक, जानकर आपको भी होगी हैरानी

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

इस हफ्ते WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) के ऊपर शेमस(Sheamus) ने टर्न लिया। ड्रू मैकइंटायर और शेमस 20 साल से दोस्त हैं। लेकिन अब दोनों में बवाल हो गया है। इसकी शुरूआत शेमस ने की। द हर्ट बिजनेस के सदस्य और WWE सुपरस्टार शैल्टन बैंजामिन(Shelton Benjamin) ने अब इंस्टाग्राम पर ड्रू मैकइंटायर को संदेश भेजा है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

WWE के फेमस सुपरस्टार ने ड्रू मैकइंटायर पर किया कमेंट

WWE Raw में इस हफ्ते ड्र मैकइंटायर आए और फिर ऐज भी नजर आए। दोनों में आपस में बात हुई। इसके बाद शेमस भी आए। पहले उन्होंने मैकइंटायर की तारीफ की। ऐज इसके बाद चले गए थे। शेमस ने मैकइंटायर को जबरदस्त किक मार दी। बाद में बैकस्टेज में शेमस ने WWE चैंपियनशिप की मांग की थी और मैकइंटायर ने इस मैच के लिए हां बोल दिया।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

WWE ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ड्रू मैकइंटायर के प्रोमो की क्लिप पोस्ट की। इस क्लिपर पर शैल्टन बैंजामिन ने अपना कमेंट किया। बैंजामिन ने कह दिया कि मैकइंटायर के पास अब कोई और दोस्त नहीं है। बैंजामिन ने मजाक इस बार मैकइंटायर का बनाया है।

Enter caption

शैल्टन बैंजामिन काफी पुराने रेसलर हैं। ब्रॉक लैसनर के बचपन के दोस्त वो हैं। दोनों ने रेसलिंग साथ में ही सीखी। आज भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। ड्रू मैकइंटायर के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा है। रंबल मैच उन्होंने जीता था। इसके बाद WWE चैंपियनशिप हासिल की। अभी भी ये साल उनके लिए सही जा रहा है। गोल्डबर्ग के खिलाफ वो WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: लैसनर और गोल्डबर्ग को परेशान करने वाले फेमस सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया सरप्राइज

शैल्टन बैंजामिन ने ड्रू मैकइंटायर का मजाक बनाया है। सभी को पता है कि मैकइंटायर और शेमस काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब रिंग में इन दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी। दोनों चैंपियनशिप मैच के लिए तैयार हो गए है। हालांकि अभी ये नहीं पता कि ये मैच कब होगा। शैल्टन बैंजामिन के कमेंट का जवाब ड्रू मैकइंटायर भी दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।