104 किलो के फेमस सुपरस्टार ने WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'बेशर्म'

WWE
WWE

WWE स्मैकडाउन(SmackDown) सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा(Shinsuke Nakamura) ने हाल ही में रैने यंग के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। नाकामुरा ने यहां ब्रॉक लैसनर(Brock Lesnar) के साथ अपने वर्किंग रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कही। WWE से जाने के बाद साल 2005 से 2007 के बीच में NJPW का हिस्सा ब्रॉक लैसनर थे और यहां उन्हें बड़ा पुश दिया गया था। IWGP हैवीवेट चैंपियनशिप पर भी उन्होंने कब्जा जमाया था।

Ad

ये भी पढ़ें:-WWE में छाई बहुत ज्यादा मायूसी, फेमस सुपरस्टार लंबे समय के लिए हुआ बाहर, रोमन रेंस के अगले दुश्मन का हुआ खुलासा?

WWE सुपरस्टार नाकामुरा ने दिया बड़ा बयान

ब्रॉक लैसनर का WWE में इस समय बहुत बड़ा नाम हैं लेकिन NJPW में नाकामुरा के साथ भी उनका मुकाबला हो चुका है। नाकामुरा के साथ टीम बनाकर भी लैसनर काम कर चुके हैं। लैसनर का NJPW करियर कंट्रोवर्सी में भी आया था। लैसनर के एक्शन को लेकर जब नाकामुरा से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ एक शब्द अन्प्रफेशनल कहा।

ये भी पढ़ें:-7 दिन में WWE चैंपियनशिप हारने वाले दिग्गज ने अपने ऊपर Zombies द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद दिया चौंकाने वाला बयान

दरअसल लैसनर ने टाइटल के साथ कंपनी को छोड़ दिया था और इस वजह से नाकामुरा ने 'बेशर्म' शब्द का प्रयोग किया। वैसे लैसनर वीजा के मुद्दे से खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी। लैसनर ने ये टाइटल करीब एक साल बाद छोड़ा था।

यह भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE Hell In a Cell में जिमी उसो को रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहिए

youtube-cover
Ad

नाकामुरा ने ये भी कहा कि WWE में उन्हें मौका मिले तो वो ब्रॉक लैसनर का सामना करना चाहते हैं। नाकामुरा ने बेबीफेस के रूप में अभी तक काफी अच्छा काम किया है हालांकि पिछले कुछ समय से उनका पुश रोक दिया गया है। नाकामुरा ने इस इंटरव्यू में खुद भी कहा था कि वो अपना मोमेंटम इस समय प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। शुरूआत में जब नाकामुरा आए थे तब उन्हें अच्छा पुश दिया गया था लेकिन बाद में वो मिड कार्ड डिवीजन में आ गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications