भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने मजेदार वीडियो पोस्ट किया, कैप्शन देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे

WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने फिर किया कमाल
WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने फिर किया कमाल

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) खली अपने इंस्टाग्राम की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। खली लगभग हर दिन कोई ना कोई मजेदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। फैंस भी लगातार कमेंट के जरिए कुछ ना कुछ मांग करते रहते हैं। इस बार खली ने बॉलीवुड गाने 'मैं पानी-पानी हो गई' में अपना वीडियो पोस्ट किया। खली इस वीडियो में जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि खली ने इसमें कैप्शन भी मजेदार लिखा। खली ने फैंस की मांग पर 'Lo guys Sab Paani Paani kardiya' इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा।

Ad

ये भी पढ़ें:WWE से निकाले गए फेमस सुपरस्टार ने विंस मैकमैहन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उन्होंने मुझसे माफी मांगी

WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने डाला शानदार वीडियो

द ग्रेट खली को इस साल WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। साल 2006 से 2014 तक WWE में खली ने जबरदस्त काम किया। खली की फैन फॉलोविंग अभी भी खत्म नहीं हुई। हाल ही में फैंस के गंदे कमेंट से परेशान होकर खली ने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था। खली ने इसके बाद फैंस से गुहार भी लगाई कि वो गलत कमेंट ना करें।

खली इस बार वीडियो में अपना पसीना साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात कि खली ने गाना भी काफी खास लगाया। इस वीडियो में पानी के कई और ग्राफिक्स भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इतना मजेदार हैं कि फैंस ने फिर से कमेंट करने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें:4 पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो चोट के कारण रिटायर हुए और 3 जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद वापसी की

Ad

ये भी पढ़ें:WWE में छाई खुशी की लहर, द रॉक नए अंदाज में आएंगे नजर, रोमन रेंस का SummerSlam के लिए मैच का ऐलान?

वीडियो पोस्ट करते समय खली ने जो कैप्शन दिया वो भी खास है। फैंस की मांग पर ही उन्होंने ये लिखा है। सोशल मीडिया के चक्कर में खली आए दिन चर्चा का विषय बन जाते हैं। फैंस को भी खली की वीडियो अच्छी लगती हैं। हाल ही में खली के इंस्टाग्राम पर डेढ़ मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए। इससे पता चलता है कि फैंस भी लगातार खली से जुड़ना चाहते हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications