भारतीय WWE फैंस के लिए खुशी की लहर तब आई जब इस साल दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का ऐलान हुआ। इसका ऐलान WWE India द्वारा एक वीडियो के माध्यम से किया गया था। द ग्रेट खली एक ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया हैं। इस खबर के बाद WWE दिग्गजों ने भी खली को बधाई दी थी और भारत में भी जश्न का माहौल हैं।ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज केन के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद आपको बिल्कुल पता नहीं होगीWWE हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए द ग्रेट खलीWWE दिग्गज द ग्रेट खली ने भी अब इस बड़ी खबर के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वो अब यूएस इस इवेंट में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है।ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी हाई स्कूल की तस्वीरें जिन्हें आपने नहीं देखा होगा और जरूर देखना चाहिए View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)WWE में खली ने कई यादगार पल फैंस को दिए हैं और आजतक उनकी हर जगह तारीफ होती है। साल 2006 में ब्लू ब्रांड में खली ने एंट्री की थी और इसके बाद सीधे उन्होंने द अंडरटेकर को चेतावनी दी। खली ने WWE में जॉन सीना, बतिस्ता, ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों के साथ फ्यूड की है और वो चैंपियन भी बने थे।यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37: 5 कारण जिनके आधार पर रैंडी ऑर्टन एवं ब्रे वायट को एक सिनेमैटिक मैच का हिस्सा नहीं होना चाहिएहॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की खबर सुनने के बाद द ग्रेट खली भावुक हो गए थे। इस इंडक्शन की खबर उनके पूर्व मैनेजर रंजन सिंह ने उन्हें वीडियो कॉल के जरिए दी थी। खली के साथ उनकी पत्नी एवं बेटी भी थे और सभी इस खबर के बाद काफी खुश नजर आए। खैर अब 6 अप्रैल को हॉल ऑफ फेम इवेंट का आयोजन होगा और खली इसमें शामिल होंगे। खली को जब सम्मान दिया जाएगा तो ये भारत के लिए गर्व का पल होगा। हॉल ऑफ फेम में इस बार केन, एरिक बिशफ और मॉली हॉली को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पिछले साल ये इवेंट नहीं हो पाया था तो इस बार उन्हें भी इंडक्ट किया जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।